Search
Close this search box.

नेवी के इस ऑपरेशन से खुश हुए नेवी के इस ऑपरेशन से खुश हुए पीएम मोदी, जयपुर के एक कार्यक्रम में कर दी भारतीय नौसेना की तारीफ़मोदी, जयपुर के एक कार्यक्रम में कर दी भारतीय नौसेना की तारीफ़

Share:

सोमालिया के पास अगवा किए गए कारोबारी जहाज को भारतीय नौसेना के जवानों ने रिहा कराया था। इस जहाज पर 15 भारतीयों समेत 21 लोगों का क्रू सवार था। इस अभियान के बाद समूचे विश्व में भारतीय नौसेना की तारीफ हो रही है।

 

जयपुर: भारतीय नौसेना दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेना में से एक है। नौसेना की बहादुरी के किस्से दुनियाभर में मशहूर हैं। हल-फिलहाल में नौसेना ने कई ऐसे ऑपरेशनों को अंजाम दिया है, जिसकी तारीफ़ दुनिया कर कर रही है। इसी में से एक अभियान अरब सागर में अंजाम दिया गया। जहां नौसेना ने मर्चेंट नेवी एक ऐसे जहाज को बचाया, जिसे समुद्री लुटेरों ने अपने कब्जे में ले लिया था।

पीएम मोदी ने कहा, “दो दिन पहले, भारतीय नौसेना ने एक बहुत ही साहसी ऑपरेशन को अंजाम दिया। जैसे ही एक व्यापारी जहाज से एक संदेश मिला अरब सागर, भारतीय नौसेना और समुद्री कमांडो तुरंत सक्रिय हो गए। इस जहाज पर 21 लोग सवार थे, जिनमें से 15 भारतीय थे। भारतीय नौसेना ने भारतीय तट से 2000 किलोमीटर दूर पहुंचकर उन सभी को बचाया। आपने भी देखा होगा वीडियो जिसमें जहाज के भारतीय चालक दल ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे।”

बेहद खतरनाक है लड़ाकू जहाज आईएनएस चेन्नई

सोमालियाई तट पर अपहृत जहाज एमवी लीला नॉफोक को बचान के लिए भारतीय नौसेना का खतरनाक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई भेजा गया था। इसमें मार्कोस कमांडो सवार थे। आईएनएस कोलकाता क्लास का स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर है। 2016 से नौसेना की ताकत बना हुआ है। इस जंगी जहाज का ध्येय वाक्य है शत्रु संहारक। 7500 टन डिस्प्लेसमेंट वाले इस जंगी जहाज की लंबाई 535 फीट है। बीम 57 फीट की है। अधिकतम 56 किमी प्रतिघंटे की गति से चल सकता है।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news