
शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने और रोगजनकों से मुकाबले के लिए विटामिन-सी को सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक माना जाता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि विटामिन सी, संक्रमण वाले हिस्से में न्यूट्रोफिल को उत्तेजित करता है जो माइक्रोबियल को नष्ट करके रोग के लक्षणों को कम करने में आपके लिए मददगार हो सकती है।इसके अलावा दैनिक रूप से आहार में विटामिन-सी वाली चीजों का शामिल करने से शरीर में रोगजनकों से मुकाबले के लिए मजबूत प्रतिरक्षा को विकसित करने में मदद मिल सकती है

जिंक हमारे पूरे शरीर की कोशिकाओं में पाया जाता है। यह आपके प्रतिरक्षा तंत्र को हमलावर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। आपका शरीर डीएनए (कोशिकाओं में आनुवंशिक सामग्री) और प्रोटीन बनाने के लिए भी जिंक का उपयोग करता है। सभी लोगों को रोजाना आहार के माध्यम से जिंक के सेवन की सलाह दी जाती है, यह गंभीर रोगों से बचाने में भी आपके लिए मददगार है।

विटामिन-डी हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियों और तंत्रिका कार्यों के लिए आवश्यक है। शोधकर्ताओं ने पाया कि विटामिन-डी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देकर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में भी मदद करता है। आहार के माध्यम से इसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। बादाम, कई अन्य प्रकार के नट्स, डेयरी उत्पाद और फलों में इस विटामिन की प्रचुरता होती है जो शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी है।
विटामिन-ई मानव शरीर में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। यह रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने के लिए भी आवश्यक है इससे उनमें थक्के बनने से रोकने में मदद मिलती है। त्वचा को स्वस्थ रखने और बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी विटामिन-ई वाली चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
