इस साल श्री कृष्ण का जन्मोत्सव 6 और 7 सितंबर के दिन मनाया जाएगा। ऐसे में हर कोई इसकी तैयारी में जुटा है। इस त्योहार पर महिलाएं ना सिर्फ अपने घर और मंदिर को खास तरह से सजाती हैं, बल्कि साथ में खुद भी काफी अच्छे से तैयार होती हैं।
फेस्टिव सीजन में खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं अपने आउटफिट के साथ-साथ मेकअप का भी खास ख्याल रखती हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप जन्माष्टमी के दिन तैयार हो सकती हैं।

इस तरह का न्यूड मेकअप आजकल काफी चलन में है। आप इस तरह का न्यूड मेकअप जन्माष्टमी की पूजा में कैरी कर सकती हैं।

माथे पर बिंदी और कानों में हैवी झुमकों के साथ आप इस तरह का मेकअप कैरी कर सकती हैं। इसमें आंखों में स्मोकी आई मेकअप ज्यादा खूबसूरत लगेगा।

इस तरह का ग्लॉसी मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में मदद करेगा। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस कोई भी अपने पसंद की लाइट रंग की लिपस्टिक लीजिए और आंखों पर हैवी आईलाइनर लगाइए।

गालों को हाईलाइट करते हुए ब्लश पिंक रंग की लिपस्टिक से आपका चेहरा खिल उठेगा। लाल रंग की साड़ी के साथ ऐसा मेकअप काफी खूबसूरत लगता है।

आप चाहें तो आलिया की तरह की पिंक लिपस्टिक के साथ मिनिमल मेकअप कैरी कर सकती हैं। ये आजकल की लड़कियों की पहली पसंद है।

अगर आपको हैवी मेकअप पसंद है तो धक-धक गर्ल का ये लुक आपके लिए परफेक्ट रहेगा। अगर आप लाइट रंग की साड़ी पहन रही हैं, तो इस तरह का मेकअप आपके लुक को पूरा करने में मदद करेगा।
