Search
Close this search box.

Category: | आज का दिन

एक अगस्त को अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं तापसी पन्नू ने अपने इस खास दिन के लिए एक स्पेशल पार्टी का आयोजन किया था। अपने इस बर्थडे को उन्होंने थोड़ा हटके मनाने का फैसला किया। दरअसल, इस पार्टी में रोस्ट सेशन भी शामिल था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कुछ कॉमेडियन उन्हें रोस्ट करते नजर रहे हैं। Trending Videos RARKPK: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का आएगा सीक्वल? दूसरे भाग को लेकर करण जौहर ने किया यह बड़ा खुलासा तापसी ने वीडियो किया साझा वीडियो में वह कॉमेडियन अबीश मैथ्यू, अंगद सिंह रान्याल और गुरलीन पन्नू के साथ नजर आ रही हैं। उनके साथ तापसी के परिवार वाले, दोस्त और यहां तक कि उनके बॉयफ्रेंड भी मौजूद थे। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “क्योंकि शायद आज के समय की मांग है कि खुद पर मजाक करना सीखें, मैंने सोचा कि क्यों न घर से शुरुआत की जाए। एक साल और परिपक्व होने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है।” अबीश के शो में कई बार कर चुकी हैं शिरकत बता दें कि तापसी अबीश के शो ‘सन ऑफ अबीश’ में भी कई बार नजर आ चुकी हैं। अंगद सिंह रान्याल के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है। वे एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और उन्होंने ‘वॉच वन माइक स्टैंड – सीजन 1’ के एक एपिसोड में एक साथ ओपन माइक पर प्रदर्शन भी किया था। Made In Heaven 2: ये प्रेस कांफ्रेस बहुत मजेदार है, जानिए ‘मेड इन हेवन’ के कलाकारों का चतुराई भरा रोचक कारनामा इन प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी जल्द ही राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। ‘डंकी’ के अलावा वह विक्रांत मेसी और सनी कौशल के साथ ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में भी नजर आएंगी। Kalki Koechlin: ‘बिन ब्याही मां’ कहने वालों पर फूटा कल्कि का गुस्सा, कहा- हमें शादी में कोई दिलचस्पी नहीं थी और पढ़ें… ‘ड्रीम गर्ल 2’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतना चाहते हैं आयुष्मान, कहा- कठिन था पूजा बनना 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणवीर और आलिया की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, करण जौहर ने जताया आभार