Search
Close this search box.

करन माहरा ने महाराष्ट्र में नई सरकार को बताया अलोकतांत्रिक

Share:

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा। 

.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने महाराष्ट्र के राजनैतिक घटनाक्रम पर भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है, इसलिए राष्ट्रपति इस मामले में हस्तक्षेप करके नई सरकार को बर्खास्त करें।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव महर्षि के माध्यम से जारी बयान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र में साम-दाम-दण्ड भेद की नीति अपनाकर शिवसेना के बागी विधायकों के साथ भाजपा समर्थित सरकार का गठन संविधान विरोधी और अलोकतांत्रिक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हमेशा से लोकतंत्र एवं लोकशाही में विश्वास रहा है। उत्तराखण्ड कांग्रेस का राष्ट्रपति से आग्रह है कि देश के संवैधानिक संरक्षक होने के नाते महाराष्ट्र के राजनैतिक घटनाक्रम का संज्ञान लेकर अलोकतांत्रिक तरीके से गठित की गई सरकार को बर्खास्त करने के आदेश जारी करें।

करन माहरा ने कहा कि पहले मध्य प्रदेश और अब महाराष्ट्र में केन्द्र की सत्ता के बल पर विपक्षी दलों की सरकार गिराने और राजस्थान में चुनी हुई सरकार गिराने का जिस प्रकार प्रयास किया गया, उसे लोकतंत्र के लिए स्वस्थ परम्परा नहीं माना जा सकता। भाजपा इससे पहले उत्तराखण्ड,अरूणाचल प्रदेश, ओडिशा, गोवा, बिहार और दिल्ली सरकार को इसी प्रकार अलोकतांत्रिक रूप से षड्त्रयंत्र कर गिराने का काम किया है लेकिन संवैधानिक संस्थाओं की जीत हुई थी।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news