जिस प्रकार से शादी में शादी के जोड़े का काफी महत्व होता है, ठीक उसी तरह से दुल्हनों के हाथ में उनका चूड़ा काफी अहम होता है। चूड़ा मंगलसूत्र की तरह ही सुहाग की निशानी होता है। ऐसे में लड़कियां इसे खरीदते वक्त काफी सोच विचार करती हैं।
एक समय था जब दुल्हनों के हाथों में सिर्फ लाल रंग का चूड़ा देखा जाता था, लेकिन अब समय बदल गया है। अब कई रंगों का चूड़ा चलन में हैं। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको कुछ ट्रेंडी चूड़ा दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप आसानी से इसका चयन कर सकें।

हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी में गुलाबी रंग का ही चूड़ा कैरी किया था, जोकि देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा था। आप डार्क रंग के आउटफिट के साथ इसे कैरी कर सकती हैं।

हाल ही में कई दुल्हनों को सफेद रंग का चूड़ा पहने देखा गया है। कई जगहों पर सफेद चूड़ा पहनाने का ही रिवाज है। ऐसे में अगर आपके यहां सफेद रंग पहनने से कोई आपत्ति नहीं है तो आप इसे कैरी कर सकती हैं।

जिस तरह से लाल रंग का चूड़ा काफी खूबसूरत लगता है, ठीक उसी तरह से हरा चूड़ा भी दुल्हनों के हाथों मे बेहद खूबसूरत लगता है।

अगर आप लाल और हरे रंग से हटकर किसी तरह का चूड़ा खरीदना चाहती हैं तो ये आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

अगर आप किसी ऐसा चूड़ा की तलाश कर रही हैं जो किसी भी आउटफिट के साथ खूबसूरत लगे तो इस तरह का चूड़ा आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। ये देखने में काफी क्लासी लगता है।
