आज यानी 19 अगस्त को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के साथ ही अविवाहित युवतियां के लिए भी काफी अहम पर्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और अविवाहित युवतियां अच्छा वर पाने के लिए इस दिन महादेव की पूजा करती हैं। हरियाली तीज के मौके पर 16 श्रृंगार करने का भी काफी महत्व होता है। तीज की तैयारी महिलाएं काफी पहले से ही शुरू कर देती हैं।
तीज के मौके पर सोलह श्रृंगार कर रही हैं तो हाथों में मेहंदी जरूर लगाएं। यहां हरियाली तीज के मौके पर हथेली को सजाने के लिए मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन दी जा रही हैं।
हाथ पर लगाएं ऐसी मेहंदी
अगर आप तीज पर मेहंदी लगाने का सोच रही हैं लेकिन आपके पास हाथ भर-भर के मेहंदी लगाने का समय नहीं है तो आप इस तरह की मेहंदी अपने हाथों पर लगा सकती हैं।
हरियाली तीज के दिन अगर आप स्टाइलिश तरीके की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह का डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है।

अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है तो आप अपने हाथों पर इस तरह से दुल्हा-दुल्हन बनवा सकती हैं। इस डिजाइन से आपके हाथ भरे-भरे लगेंगे।

नई दुल्हनों के लिए मेहंदी के ये डिजाइन काफी खूबसूरत लगती हैं। इसे लगाने के लिए आपको मेहंदी की कीप को पतला काटना होगा।

आप चाहें तो मेहंदी के बीच में अलग तरह के अपने पति का नाम लिखवा सकती हैं। इस डिजाइन में फूल पत्ती काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

भरे हाथ मेहंदी के अगर आपको पसंद नहीं हैं तो आप इस तरह की मंडाला मेहंदी लगवा सकती हैं। ये डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।
