Indian Festivals in May 2023: साल 2023 का महीना आने में कुछ दिन शेष हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक प्रत्येक दिन किसी ना किसी भगवान को समर्पित होता है। हिन्दी पंचांग के अनुसार प्रत्येक तिथि को कोई न कोई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। मई महीने के आरंभ में मोहिनी एकादशी, प्रदोष, ज्येष्ठ अमावस्या जैसे व्रत पड़ रहे हैं। इसके अलावा मई के महीने में चंद्र ग्रहण के साथ कई ग्रहों का गोचर भी हो रहा है। आइए जानते हैं मई 2023 में कौन-कौन से प्रमुख व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर पड़ने वाला है। मई 2023 में मोहिनी एकादशी के साथ वैशाख पूर्णिमा और निर्जला एकादशी का पर्व भी इस बार मई में पड़ेगा।


मई माह की तिथि | व्रत-त्योहार |
1 मई, सोमवार | मोहिनी एकादशी |
3 मई, बुधवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) |
5 मई, शुक्रवार | वैशाख पूर्णिमा व्रत |
8 मई, सोमवार | संकष्टी चतुर्थी |
15 मई, सोमवार | अपरा एकादशी, वृष संक्रांति |
17 मई,बुधवार | मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) |
19 मई, शुक्रवार | ज्येष्ठ अमावस्या |
31 मई, बुधवार | निर्जला एकादशी |
मोहिनी एकादशी: इस साल मोहिनी एकादशी व्रत 1 मई 2023, सोमवार को रखा जाएगा। इस दिन व्रती को भगवान विष्णु के मोहिनी रुप की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से हजार गौदान के समान फल मिलता है।
वैशाख पूर्णिमा तिथि: 5 मई 2023 को वैशाख पूर्णिमा मानई जाएगी। इस दिन वैशाख पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा, पवित्र नदियों में स्नान, दान के बाद भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती है।

ग्रह गोचर
तिथि | गोचर |
02 मई, मंगलवार | शुक्र का मिथुन राशि में गोचर |
05 मई, शुक्रवार | चंद्र ग्रहण |
10 मई, बुधवार | मंगल का कर्क राशि में गोचर |
10 मई, बुधवार | बुध का मेष राशि में उदय |
15 मई, शनिवार | शुक्र का मिथुन राशि में गोचर |
15 मई, शनिवार | बुध मेष राशि में मार्गी |
30 मई, रविवार | शुक्र का कर्क राशि में गोचर |

चंद्र ग्रहण : साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023, शुक्रवार को रात 08 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति देर रात 1.00 बजे होगी। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इस दिन वैशाख माह की पूर्णिमा भी है, जिसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।
