मुझे आवाज उठाने दो…

हर क्षेत्र में मिले महिलाओं को आरक्षण
मछली शहर की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि जबतक महिलाओं का विकास नहीं होगा, तब तक देश का विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 403 सदस्यीय इस विधानसभा में मात्र 47 महिला विधायकों का चुना जाना यह बताता है कि अभी भी महिलाओं को उतनी भागीदारी नहीं दी जा रही है, जितनी मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार से हर क्षेत्र में महिलाओं के लिए आरक्षण मांगा।
भावुक हुईं महाराजी प्रजापति
चर्चा के दौरान जब अमेठी की सपा विधायक महराजी प्रजापति की बारी आई तो उन्होंने अपने पति व पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति का मुद्दा उठाया। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि उनके पति के साथ अत्याचार किया जा रहा है। उनके साथ आरोपी बनाए गए सभी लोगों की जमानत हो गई है, लेकिन उन्हें जमानत नहीं दी जा रही है। उनकी तबीयत खराब है। बच्चों की शादी तक नहीं हो पा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षमा याचना करते हुए कहा यदि मेरे पति से कोई गलती हुई है तो अब उन्हें क्षमा कर दें। सरकार उन्हें जमानत दिलाने में मदद करे।
महिला सदस्यों को दिया टैबलेट

इन्होंने लिया चर्चा में हिस्सा

सपा : डॉ. रागिनी सोनकर, पूजा, सैय्यदा खातून, ऊषा मौर्या, पूजा पाल, महारानी प्रजापति, गीता शास्त्री, इंद्राणी देवी, विजमा यादव व रेखा वर्मा।
अपना दल (एस) : डॉ, सुरभि, डॉ रश्मि आर्या व सरोज कुरील
कांग्रेस : आराधना मिश्रा ‘मोना’


महिला सशक्तीकरण के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सुरक्षित माहौल में महिलाएं हैं। परिवार, समाज की धुरी प्रदेश की धुरी बनी हैं। अमृत महोत्सव काल में महिलाओं के सम्मान की बात हो रही है। जिस सरकार की पहली कैबिनेट से एंटी रोमियो स्क्वाड का संदेश गया है। उसके कार्यकाल में आज क्राइम का स्वरूप बदला है। साइबर क्राइम पर प्रभावी कार्यवाही की सेल गठित हुई हैं। 600 से अधिक फास्ट ट्रैक कोर्ट में 200 से अधिक यूपी में हैं। तीन तलाक से 80 फीसदी अंकुश लगा है। भ्रूण हत्या पर रोक लगी है। आज सारी वर्जनाएं तोड़ दी गई हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़ रही हैं। -नीलिमा कटियार, भाजपा
शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर सरकार लगातार काम कर रही है। सबको शिक्षा, सबको रोजगार के लिए काम हो रहा है। मेरा मलिहाबाद क्षेत्र बहुत पिछड़ा है। सदन से अनुरोध है कि महिला विद्यालय व अस्पताल क्षेत्र के लिए देने का कष्ट करें। – जय देवी, भाजपा

अपना दल एस वो पार्टी है, जिसकी अध्यक्ष खुद महिला हैं। आज महिलाएं कई प्रमुख पदों पर हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू हैं। मैं ऐसे भारत का सपना देख रही हूं, जहां महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ें। आज कई योजनाएं महिला उत्थान की चल रही हैं। – सरोज पुरी, अपना दल
अमृत काल के जो सपने पूरे होने हैं, उसमें महिला शक्ति जुड़ जाएगी तो और मजबूती मिलेगी। आज पक्ष, विपक्ष दोनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बात रखी। सभी महिला सदस्यों के मन में मोदी, योगी के लिए सम्मान है। वैसे लोग सिर्फ चुनाव में महिला मुद्दे उठाते रहे हैं। सरकार में आने पर वो लोग वायदे भूल जाते थे। उन्होंने संविधान का पालन कभी नहीं किया। -रजनी तिवारी

भारत माता की जय। सारी महिलाओं को इस मौके के लिए बधाई। बेटी है तो कल है, के नारे से सरकार काम कर रही है। हर महिला चाहती है कि मोदी, योगी की सरकार बने। वर्ष 2014 में रात में सड़क पर निकलने पर खुले में शौच करने वालों को देखकर खराब लगता था। आज शौचालय बन गए हैं। कई अन्य कार्य हुए हैं। – मंजू त्यागी, भाजपा
नारी गौरव है, सम्मान है। नारी सशक्तीकरण के तहत कई योजनाएं सरकार चला रही है। आज हमारे समाज में लिंगानुपात चिंताजनक है। इस पर सरकार बेटियों की सुरक्षा के हर संभव प्रयास कर रही है। उज्ज्वला योजना से महिलाओं का ख्याल रखा जा रहा है। महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। – पूनम शंखवार, भाजप

हमें महिलाओं से जुडी रूढ़िवादिता तोड़नी है। आज मुद्दा महिलाओं को बढ़ाने का है। सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। – सलोन कुशवाहा, बीजेपी
सपा सदस्यों के साथ विधानसभा सत्र के पहले दिन 19 तारीख को जो हुआ वो ठीक नहीं हुआ। हमें बराबर की नजर से देखा जाए। आज सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। डबल इंजन सरकार आज फेल है। विधूना से में पहली विधायक हूं। – रेखा वर्मा, सपा
पहले किसानों, गरीबों को झुनझुना थमाया जाता था। जब तक सुरक्षा की भावना न हो तब तक सशक्तीकरण की बात कहना गलत है। पहले बहन, बेटियों का घर से निकलना कठिन था। शिक्षा के क्षेत्र में भी कई योजनाएं बहन, बेटियों के लिए हैं। रामपुर जिले से हूं। रामपुर लोकसभा की जीत बताती है कि कैसा माहौल चल रहा है। – राजबाला, बीजेपी
