Search
Close this search box.

मणिपुर भूस्खलन मामला : राहुल गांधी ने जताया दुख

Share:

राहुल गांधी

मणिपुर के नोनी में गुरुवार को को हुए भूस्खलन की घटना पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुख प्रकट किया है। राहुल गांधी ने आज ट्वीट कर कहा कि मणिपुर के नोनी जिले में तुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर के पास एक दुखद भूस्खलन की खबर बेहद चिंताजनक है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति वह संवेदना प्रकट करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर के नोनी में आज हुए भूस्खलन की घटना में अभी तक 07 लोगों की मौत सहित लगभग 60 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है। इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि भूस्खलन पर गुरुवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से उन्होंने बात की और केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news