Search
Close this search box.

सीएम साय का कांग्रेस पर तंज, बोले- इनकी कथनी और करनी में अंतर; भाजपा की जीत पर बड़ा दावा

Share:

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस की महिला नेता राधिका खेड़ा के आरोपों पर कांग्रेस को घेरा। साथ ही लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत का बड़ा दावा किया।

CM Vishnu Deo Sai reaction On resignation of Congress leader Radhika Khera

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम जहां भी जा रहे हैं, हमें लोगों में भाजपा के पक्ष में भारी उत्साह दिख रहा है। भाजपा राज्य की 11 में से 11 सीटें जीत रही है। वहीं कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस भवन में उनके अपने ही लोगों ने उनका अपमान किया। वे ‘नारी न्याय’ की बात करते हैं। लेकिन उनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है।

राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक नेता सुशील आनंद शुक्ला ने अपने दो साथियों के साथ रायपुर के पार्टी ऑफिस में उनके साथ अभद्रता करने की कोशिश की। लेकिन जब उन्होंने इसके बारे में पार्टी के शीर्ष नेताओं को जानकारी दी। तब आरोपी नेताओं के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news