Search
Close this search box.

देश के इन हिस्सों में लू का रेड अलर्ट, हरियाणा समेत 10 राज्यों के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

Share:

Weather News: मौसम विभाग ने यूपी-बिहार समेत 10 से ज्यादा राज्यों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

नई दिल्लीः  देश के ज्यादातर राज्यों के लोगों को आज भी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कोंकण, गोवा, केरल, माहे और आंतरिक कर्नाटक में 30 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है।

महाराष्ट्र भी पड़ रही भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने 27 से 29 अप्रैल तक महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ जिलों और मुंबई के कुछ हिस्सों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। 27 और 28 अप्रैल को तापमान चरम पर पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को महाराष्ट्र के जलगांव में 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह क्षेत्र का सर्वाधिक अधिकतम तापमान था।

इन राज्यों के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत 

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी मध्य प्रदेश में 27 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि, आंधी और बिजली के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। बारिश और तेज हवाएं चलने से इन राज्यों के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं, 29 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों में गरज के साथ छिटपुट वर्षा होगी। इस बीच, 28 अप्रैल को सिक्किम में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया जब पहली बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। हालांकि शाम को तेज हवाएं चली और हल्की बारिश हुई। शनिवार के लिए मौसम कार्यालय ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और हल्की बारिश के साथ 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news