Search
Close this search box.

द पर पहननी है साड़ी तो पहले इन अभिनेत्रियों के लुक पर डालें एक नजर

Share:

रमजान खत्म होने वाले हैं और ईद का त्योहार आने वाला है। ईद इस्लाम धर्म का प्रमुख पर्व है। ईद उल फितर को ‘चांद रात’ भी कहा जाता है। यह त्योहार रमजान महीने के अंत में आता है, जो कि मुस्लिमों के लिए अत्यंत पवित्र माह है। रमजान में रोजा रखकर और अल्लाह की इबादत करके मानवता और सच्चाई का प्रसार किया जाता है। ईद लोगों को एक साथ लाता है। इस दिन लोग एक दूसरे से मिलते हैं। लजीज पकवानों का स्वाद चखते हैं और मिलकर त्यौहार मनाते हैं। इस मौके पर बच्चे से लेकर बड़े तक सभी नए और सुंदर कपड़े पहनकर तैयार होते हैं।

महिलाएं ईद के मौके पर सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए साड़ी पहन सकती हैं। यहां ईद के लिए अभिनेत्रियों की कुछ लेटेस्ट साड़ी डिजाइन दिए जा रहे हैं। इस तरह की साड़ियां ईद पर आप पर भी बेहद जचेंगी और हर किसी की नजर आपके ऊपर टिक जाएगी।

Eid 2024 Saree Collection Actress Inspired Latest Saree Design For Eid al Fitr

आलिया भट्ट का साड़ी कलेक्शन बेहद खूबसूरत है। वैसे तो अभिनेत्री अधिकतर वेस्टर्न आउटफिट में नजर आती हैं लेकिन किसी इवेंट या फिल्म प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट की खूबसूरत साड़ियों का कलेक्शन देखने को मिलता है। आलिया की यह पीली साड़ी त्योहार के मौके पर काफी सुंदर लुक दे सकती है। ईद पर नेट एम्ब्रायडरी वाली इस साड़ी से खुद को स्टाइल कर सकती हैं।
विज्ञापन
Eid 2024 Saree Collection Actress Inspired Latest Saree Design For Eid al Fitr

हल्की और सिंपल स्टाइल साड़ी में क्लासी लुक चाहिए तो पूजा हेगड़े की इस साड़ी से कुछ आइडिया ले सकते हैं। गर्मी का मौसम है, ऐसे में इस तरह के रंगों का चयन आंखों को सुकून देने वाला और सहज होगा। कलर के साथ ही साड़ी के प्रिंट का चयन भी अपने बॉडी शेप के मुताबिक करें।
Eid 2024 Saree Collection Actress Inspired Latest Saree Design For Eid al Fitr

टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के पास भी साड़ियों का शानदार कलेक्शन है। ईद के मौके पर उनकी ऑर्गेंजा साड़ी को अपना सकती हैं। वहीं इस तरह की प्रिंटेड साड़ी से भी ईद के मौके पर खुद को तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Eid 2024 Saree Collection Actress Inspired Latest Saree Design For Eid al Fitr

शिल्पा शेट्टी की साड़ी कलेक्शन और डिजाइन दोनों ही काफी यूनिक होता है। उनकी साड़ियों को शादी पार्टी से लेकर ऑफिस आदि में भी पहन सकते हैं। शिल्पा की यह साड़ी ईद पर आकर्षक लगेगी।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news