Search
Close this search box.

ईशा-बुल्गारी की होली पार्टी में सितारों का जलवा, माधुरी-प्रियंका के लुक ने लूटी महफिल

Share:

Priyanka Chopra Madhuri Dixit Ayushmann Khurrana and Other Celebs Attend Bvlgari and Isha Ambani Holi Bash

मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और बुल्गारी ने अंबानी हाउस एंटीलिया में शुक्रवार, 15 मार्च की शाम रोमन होली पार्टी का आयोजन किया। ईशा इस दौरान रंग-बिरंगा लहंगा पहने नजर आईं। उनका लुक उनका होली पार्टी से मैच कर रहा था। एंटीलिया में हुई इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। सभी स्टार्स एक से बढ़कर एक लुक में जलवा बिखरेते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें खूब छाई हुई हैं। पार्टी में पैपराजी के सामने स्टार्स खूब पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं पार्टी की तस्वीरों पर…
Priyanka Chopra Madhuri Dixit Ayushmann Khurrana and Other Celebs Attend Bvlgari and Isha Ambani Holi Bash

ईशा ने बुल्गारी के साथ मिलकर होली पार्टी का आयोजन किया है। इस पार्टी में ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा के लुक ने सारी लाइमलाइट लूट ली। हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में प्रियंका बला की खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका बुल्गारी की वैश्विक ब्रांड एंबेसडर भी हैं। बुल्गारी के इवेंट में शामिल होने के लिए प्रियंका मुंबई आई हुई हैं।
Priyanka Chopra Madhuri Dixit Ayushmann Khurrana and Other Celebs Attend Bvlgari and Isha Ambani Holi Bash

इसके अलावा इस होली बैश में ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम माधव नेन के साथ नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री रानी कलर के कोर्ट और पैंट में बेहद स्टाइलिश दिखीं। वहीं, उनके पति नेने ब्लैक कोर्ट पैंट में नजर आए।

Priyanka Chopra Madhuri Dixit Ayushmann Khurrana and Other Celebs Attend Bvlgari and Isha Ambani Holi Bash

अभिनेत्री अथिया शेट्टी भी ईशा अंबानी और बुल्गारी के होली बैश में शामिल हुईं। इस दौरान वह डार्क गोल्डन कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। इसके साथ ही अभिनेता आयुष्मान खुराना भी इस पार्टी में शामिल हुए। वह सफेद रंग के आउटफिट में दिखाई दिए। अभिनेता के कोट पर रंग-बिरंगी डिजाइन उन्हें कंपलीट होली लुक दे रही है।
Priyanka Chopra Madhuri Dixit Ayushmann Khurrana and Other Celebs Attend Bvlgari and Isha Ambani Holi Bash

होली पार्टी में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा हरे रंग की ड्रेस में चार चांद लगाती हुई दिखाई दीं। हरे रंग का क्रॉप टॉप और मैचिंग धोती पहनी हुई थी। उन्होंने सफेद प्रिंटेड श्रग के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं, अदिति राव हैदरी पारंपरिक विबास में पार्टी की शोभा बढ़ाती दिखीं। नारंगी रंग की साड़ी में अदिति बेहद खूबसूरत लगीं।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news