फिल्मों में कहानी और सितारों की कास्टिंग का खेल ही है, जिसके जरिए दर्शक जुड़ाव महसूस करते हैं। फिल्मों में अभिनेता और अभिनेत्री के बीच के केमिस्ट्री भी फैंस को खूब पसंद आती है। वहीं फिल्मों में मसाले का तड़का लगाने के लिए कई बार साउथ अभिनेत्री को बॉलीवुड फिल्मों में बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ कास्ट किया जाता है, जिसका हाल ही का उदाहरण फिल्म एनिमल है। रणबीर कपूर की इस फिल्म में साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अहम भूमिका निभाई है। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया। ऐसे ही कई फिल्में हैं, जिसमें बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ अभिनेत्री की जोड़ी बनी है।

एनिमल
बॉलीवुड फिल्म एनिमल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी, जो आखिरकार आज यानी एक दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की जोड़ी साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ बनी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। हालांकि, यह आने वाले दिनों में पता चलेगा कि फिल्म में पर्दे पर कितना कमाल दिखाया है।

जवान
इस लिस्ट में अगला नाम आता है फिल्म जवान का। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। इस फिल्म को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। जवान में शाहरुख खान की जोड़ी साउथ की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा के साथ बनी थी। किंग खान और नयनतारा को पहली बार साथ पर्दे पर देखने के बाद फैंस भी खूब उत्साहित हुए। दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने भी फैंस का खूब मनोरंजन किया।

भोला
इस लिस्ट में अजय देवगन की फिल्म भोला भी शामिल है। भोला में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन के साथ साउथ अभिनेत्री राय लक्ष्मी की जोड़ी बनी थी अजय देवगन और राय लक्ष्मी को भी पर्दे पर एक साथ देख दर्शकों ने खूब प्यार दिया। हालांकि, यह फिल्म पर्दे पर खास कमाल नहीं कर पाई।

किसी का भाई किसी की जान
इस लिस्ट में फिल्म किसी का भाई किसी का जान भी शामिल है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी का जान भी में साउथ अभिनेत्री को बतौर हीरोइन कास्ट किया गया था। सलमान के साथ पूजा हेगड़े की जोड़ी को भी फैंस ने खूब पसंद किया।