
सावन का महीना शुरू हो चुका है। सावन के पूरे महीने विवाहित महिलाएं महादेव को प्रसन्न करने के लिए व्रत-उपवास करती हैं। जिन लड़कियों की शादी नहीं हुई है, वह अच्छा वर पाने के लिए महादेव की पूजा करती हैं। सावन के पहले सोमवार को भगवान शंकर की पूजा करने का काफी ज्यादा महत्व है। इस पूजा में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में दिखाई देती हैं। साड़ी कैसा पारंपरिक परिधान है, जिसे हर उम्र की महिला पहन सकती है। लड़कियां भी साड़ी बहुत मन से पहनती हैं।
वैसे तो साड़ी का चलन हमेशा रहता है पर, इसे मौके के हिसाब से ही स्टाइल किया जाना अच्छा लगता है। अगर आप भी सावन के सोमवार की पूजा में हरे रंग की साड़ी पहनना चाहती हैं तो कुछ अभिनेत्रियों से टिप्स ले सकती हैं। यह अभिनेत्रियां अपने साड़ी लुक की वजह से काफी तारीफें बटोर चुकी हैं। अगर आप इनसे टिप्स लेकर सावन में साड़ी पहनेंगी तो लोगों की नजर आप पर से हटेगी नहीं।

सी ग्रीन रंग की इस साड़ी में माधुरी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। अगर आप सावन में ट्रेडिशनल तरह से तैयार हो रही हैं तो सिल्क की ऐसी सी ग्रीन रंग की साड़ी पहन सकती हैं।

अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने जान्हवी कपूर साड़ी में कमाल की लगती हैं। आप चाहें तो इनसे भी हरे रंग की साड़ी पहनने के टिप्स ले सकती हैं।

ऐसी डार्क ग्रीन रंग की साड़ी सावन के लिए काफी परेक्ट लगती है। आप चाहें तो काजोल के जैसी साड़ी अपने लिए खरीद सकती हैं।

ऐसी सिल्क की साड़ी सावन में आप पहन कर अपना जलवा दिखा सकती हैं। ये देखने में भी काफी क्लासी लगती है।

हैवी ब्लाउज के साथ ऐसी साड़ी सावन में पहनकर आप तैयार हो सकती हैं। इन साड़ियों पर बॉर्डर तो काफी हल्का होता है लेकिन इनका ब्लाउज काफी हैवी होता है।

अगर आप साड़ी में बोल्ड अवतार दिखाना चाहती हैं तो शनाया की तरह स्लीवलेस ब्लाउज आपके लिए सही विकल्प है।
