Search
Close this search box.

भदोही के बरजीकला में जैविक मेला का किया गया आयोजन:किसानों को जैविक खेती से जुड़ी दी गई जानकारियां, नमामि गंगे योजना के अंतर्गत हुआ कार्यक्रम

Share:

भदोही के बरजीकला गांव में नमामि गंगे योजना अंतर्गत जैविक मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में औराई के विधायक दीनानाथ भास्कर समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर किसानों को सरकारी योजना की जानकारी देने के साथ ही जैविक खेती से संबंधित कई तरह की जानकारियां किसानों को दी गई और जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को जागरूक किया गया।

गंगा को स्वच्छ रखने का विधायक ने किया आवाह्न
औराई के विधायक दीनानाथ भास्कर ने लोगों को संबोधित करते हुए नमामि गंगे योजना के विषय में किसानों को जानकारी दी उन्होंने कहा कि 50 साल पूर्व जिस तरह से खेती होती थी, उसी प्रकार फिर से शुरू करना होगा तभी स्वस्थ शरीर रहेगा। रासायनिक विधि से खेती को छोड़ना होगा, क्योंकि रासायनिक खाद डालने से अनेक प्रकार की बीमारियां होती हैं, उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने देने के साथ ही मां गंगा को स्वच्छ रखने का आवाहन लोगों से किया।

47 गांव में नमामि गंगे योजना के तहत हो रहा कार्य
औराई और डीघ विकासखंड के कुल 47 गांव में नमामि गंगे योजना के तहत कई तरह के कार्य किए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत जैविक खेती के उत्पादन कराने को लेकर तमाम जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं । जैविक मेला के मौके पर किसानों को जैविक खेती से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां देने के साथ ही अधिकारियों ने तमाम सरकारी योजनाओं के विषय में किसानों को जानकारी दी है।

अधिकारियों को दी जानकारी
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने किसानों से अपील की है कि जैविक मेले में कृषि विशेषज्ञों के द्वारा व अधिकारियों के द्वारा जैविक खेती से संबंधित जो तकनीकी जानकारी दी जा रही है। उसे अपने खेत में प्रयोग जरूर करें और गंगा को निर्मल बनाने में सहयोग करें।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news