Search
Close this search box.

एस्मा लगाने की चेतावनी के बाद भी हड़ताल पर कर्मी:जालौन में बिजली कर्मी बोले- मांगे पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चित कालीन करेंगे हड़ताल

Share:

जालौन में अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में बिजली कर्मचारी हड़ताल पर चले गये। सरकार द्वारा एस्मा लगाए जाने की चेतावनी के बावजूद भी कर्मचारी हड़ताल से पीछे नहीं हटे और उन्होंने ऊर्जा मंत्री और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह हड़ताल कर्मचारियों ने ऊर्जा भवन के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए शुरू की है।

बता दें कि पिछले दो दिनों से बिजली कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रहे थे। जालौन के उरई में हड़ताल पर बैठे बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर हल्लाबोल किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही बिजली कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वह अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

जालौन में अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मी हड़ताल पर बैठ गए।
जालौन में अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मी हड़ताल पर बैठ गए।

अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी
जालौन के जिला मुख्यालय उरई में जिले भर के बिजली विभाग के संविदाकर्मी अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। हड़ताल पर बैठे बिजली कर्मियों ने कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रहीं हैं। इसलिये वह हड़ताल कर रहे हैं, सरकार ने एस्मा लगाकर साबित कर दिया है कि यह सरकार कर्मचारी विरोधी है। वही कई जिलों में उनके कर्मचारियों की गिरफ्तारी की गई है, साथ ही उन्हें परेशान भी किया जा रहा है। लेकिन कोई भी कर्मी पीछे नहीं हटेंगा। यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो वह अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news