Search
Close this search box.

हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज:17 मार्च से बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलेंगी; अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक गिरेगा

Share:

हरियाणा में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 17 मार्च से 2 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे दिन के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आएगी। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के कारण गेहूं किसानों को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्हें डर है कि खेतों में खड़ी फसल पलट जाएगी और उन्हें नुकसान हो सकता है।

मौसम विभाग का यलो अलर्ट
चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव आएगा। बारिश और बूंदाबांदी की सभी जिलों में संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सूबे में 22 मार्च तक मौसम सामान्य रहेगा, अधिकतम और न्यूनतम तापमान बारिश और हवाओं के कारण कोई बढ़ोत्तरी नहीं होगी।

कल से छाएंगे बादल
मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में 16 मार्च से मौसम में बदलाव दिखने शुरू हो जाएंगे। कल से दिन में बादल छाए रहेंगे। यह बदलाव 19 मार्च तक देखने को मिलेंगे। बारिश और हवाओं का राज्य में तीन दिनों तक असर रहेगा। 23 मार्च से सूबे में मौसम सामान्य होने की मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news