Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री ने दी विकास कार्यों को समय पर पूरा करने की हिदायत

Share:

आयुक्त सभागार में बैठक लेते मुख्यमंत्री

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मेरठ में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने समय पर विकास कार्य करने की हिदायत दी। कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद आयुक्त सभागार में भाजपा के सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला और महानगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और उप्र में सत्ता में रहने के कारण भाजपा नेताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। ऐसे में आपस में खींचातानी नहीं होनी चाहिए। सांसदों और विधायकों का सम्मान होना चाहिए। पार्टी पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखी।

समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं का आचरण अच्छा होना चाहिए। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। इस बैठक में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, विजयपाल तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, अश्विनी त्यागी, धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, हरिओम शर्मा, गजेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल आदि उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मंडलीय विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मेरठ मंडल के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे और अन्य जनपदों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक की मौजूदगी में अधिकारियों ने विकास कार्योें को गिनाया।

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से समय पर पूरा करने की हिदायत दी। विकास योजनाओं में जनप्रतिनिधियों के सुझाव भी लिए जाए। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान, किसानों को गन्ना भुगतान समेत 15 योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके अलावा अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण, निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल, जल जीवन मिशन, पीएम आवास, कोरोना टीकाकरण, घरौनी वितरण, आईजीआरएस, रोजगार सृजन, गन्ना मूल्य भुगतान, स्कूल चलो अभियान, ऑपरेशन कायाकल्प आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल, आयुक्त सुरेंद्र सिंह, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एडीएम सिटी दिवाकर सिंह आदि उपस्थित रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह विवि में आयोजित टेबलेट वितरण और घरौनी वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news