Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री ने की मप्र बस हादसे के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा

Share:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के धार में हुए बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट संदेश में कहा, “मध्य प्रदेश के धार में बस दुर्घटना के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।”

धार और खरगोन जिले की सीमा पर धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत खलघाट के पास सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा नदी में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई।

आशा खबर /रेशमा सिंह पटेल

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news