रक्षाबंधन एक पर्व एक ऐसा त्योहार है, जो बहन और भाई के प्यार के रिश्ते को और ज्यादा मजबूत करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उनकी लम्बी आयु और खुशियों की कामना करती है। इस दिन को खास बनाने के लिए हर बहन काफी पहले से तैयारी शुरू कर देती है। सभी की राखी की शॉपिंग तो पूरी हो गई है, अब बचा है हाथों में मेहंदी लगाना।
दरअसल, रक्षाबंधन पर मेहंदी का इस्तेमाल इस पर्व को और भी खास और यादगार बनाने के लिए किया जाता है। बहनें रक्षाबंधन के दिन अक्सर मेहंदी लगाती हैं, जिससे उनके हाथ और पैर और ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। मेहंदी का रंग भी बहन-भाई के प्यार की गहराई को दर्शाता है और इसे एक आनंदमय और प्रेमपूर्ण विशेष दिन बनाता है। अगर आप राखी के त्योहार पर लगाने के लिए मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन खोज रही हैं, तो यहां आपकी तलाश पूरी होगी।

अपने पिया जी का नाम तो हर कोई अपने हाथ पर लिखवाता है लेकिन आप राखी के त्योहार पर अपने भाई का नाम अपने हाथ पर लिखवा सकती हैं। ये आपकी मेहंदी में चार चांद लगाएगा।

अगर आप बाजार में मेहंदी लगवाने जा रही हैं तो इस तरह से हाथों में भाई-बहन की राखी बांधते हुए तस्वीर बनवाएं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगेगी।

राखी की बधाई वैसे तो आमने-सामने बैठ कर ही देनी चाहिए लेकिन अगर आप चाहें तो अपने हाथों में हैप्पी रक्षाबंधन लिखवा सकती हैं।

अगर ये आपकी शादी के बाद पहली राखी है तो आप अपने हाथों में ऐसी भरे हाथ मेहंदी लगवा सकती हैं।


राखी का त्योहार सावन के महीने में आता है। ऐसे में आप अपने हाथों में सावन की झलक दिखा सकती हैं।

अगर आपको स्टाइलिश मेहंदी लगवाने का शौक है तो आप इस तरह की डिजाइन हाथों में लगवा सकती हैं।
