सावन के महीने की शुरूआत हो चुकी है। इस बार का सावन काफी खास है क्योंकि इस बार महादेव को प्रसन्न करने के लिए लोगों को पूरे दो महीने का समय मिलने वाला है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने जो सच्चे मन से भोलेनाथ की अराधना करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। हिंदू धर्म में नियम के अनुसार पूजा करने से हर किसी की मनोकामना पूरी होती है तो वहीं ऐसा न करने पर गलत परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सावन में कई तरीके की चीजें खाने की मनाही होती है, ठीक उसी तरह से एक ऐसा रंग है जिसे पहनने की भी मनाही है। ऐसा माना जाता है कि ये रंग देखकर महादेव क्रोधित हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप सावन के महीने में इस रंग को नहीं पहनेंगे तो भोले बाबा आपसे जरूर खुश होंगे। आइए आपको इस रंग के बारे में बताते हैं।
पहन सकते हैं लाल रंग
अगर आप महादेव की पूजा में लाल रंग पहन कर बैठ रहे हैं तो ये काफी अच्छा रहता है। खासतौर पर यदि कोई विवाहित महिला पूजा करने बैठ रही है तो वो लाल रंग ही पहन कर बैठे।
हरा रंग है महादेव को प्रिय
ऐसी मान्यता है कि महादेव को हरा रंग काफी प्रिय है। ऐसे में चाहे पुरुष हो या महिला, हर कोई हरे रंग के कपड़े पहन सकता हैं।
सिर्फ एक रंग को बताया गया है अशुभ
सावन को लेकर ऐसी मान्यता है कि आप चाहें तो हरे या लाल रंग के अलावा कोई भी रंग पहन सकते हैं, पर इस बात का खास ध्यान रखें कि ये रंग काला ना हो। काला रंग महादेव को बिल्कुल प्रिय नहीं है। ऐसे में महादेव इस रंग को देखकर क्रोधित हो सकते हैं। शिव पूजा में काले रंग के कपड़ों को पहनना बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसे में महादेव की पूजा करते वक्त काले रंग के कपड़ों से दूर रहें।
पहनें हरी चूड़ियां
विवाहित महिलाएं पूजा के वक्त हरे रंग की चूड़ियां पहनें। ये सुहाग की निशानी होती है।
महादेव की पूजा करते वक्त इस बात का ध्यान रखें इस दौरान चमड़े की बेल्ट कतई ना पहनें। चमड़ा जानवर की खाल से बना होता है, पशुपतिनाथ की पूजा के दौरान इसीलिए बेल्ट नहीं पहनी जाती।
