समय के पहले ही अगर चेहरे पर झुर्रियां और त्वचा में ढीलापन दिखने लगता है। तो ये काफी भद्दा लगता है। अगर आप भी तीस के बाद ही त्वचा के ढीलेपन से परेशान हो रही हैं तो चावल के पानी को प्रयोग करके देखें। इससे त्वचा में निखार के साथ ही कसावट भी आती है। अक्सर कोरियन ब्यूटी सीक्रेट में चावल के पानी का जिक्र होता है। वैसे तो मार्केट में एजिंग को कम करने के लिए कई सारे प्रोडक्ट आते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि सारे प्रोडक्ट त्वचा पर असर ही करें। इसलिए घर के नुस्खों पर भी भरोसा किया जा सकता है।

अक्सर लोग चावल बनाते हैं और उसके स्टार्च को फेंक देते हैं। लेकिन ये स्टार्च त्वचा के लिए काफी असरदार हो सकता है। क्योंकि चावल में एंटी एजिंग तत्व होते हैं।

कैसे करें चावल के पानी का इस्तेमाल
चावल के पानी से फेसपैक तैयार कर चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसके लिए जरूरत होगी चावल का स्टार्च एक चम्मच, अंडे का सफेद भाग और एक चुटकी हल्दी।

इन सारी चीजों को मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। चावल का स्टार्च बनाने के लिए भगोने में चावल को पका लें। फिर बचे हुए एक्स्ट्रा पानी को छानकर निकाल लें। बस इसी पानी को आप अंडे के सफेद भाग में मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। बस इस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दें।

बरतें ये सावधानी
एक बार जब पैक सूख जाए तो किसी भी तरह की मूवमेंट चेहरे की ना करें। इससे चेहरे पर निशान बन जाता है। और झुर्रियां पड़ने की भी संभावना बढ़ जाती है। बस पैक को सूखने के बाद पानी से धो लें। अगर आप अंडे के साथ पैक नहीं बनाना चाहती तो केवल स्टार्च में नींबू का रस डालकर चेहरे पर लगा लें। इससे भी चेहरे को इंस्टेंट ग्लो मिलता है।