Search
Close this search box.

Category: | उत्तर भारत

राज्यपाल राजभवन में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने राज्यपाल के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि किसी भी देश व प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि में उद्योगों का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उद्योगों की स्थापना के लिए अपार संभावनाएं हैं। राज्यपाल ने इसके लिए एसोसिएशन से आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की। एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने राजभवन के माध्यम से उद्योग से सम्बन्धित सेमिनार आयोजित किये जाने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के राजीव अग्रवाल, हेमंत कुरील, एम.आर शर्मा उपस्थित थे।