Search
Close this search box.

भाजपा करेगी ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम की शुरुआत

Share:

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया

-20 करोड़ घरों तक पहुंचने का लक्ष्य

-राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में हुई चर्चा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आने वाले दिनों में ‘हर घर तिंरगा’ कार्यक्रम की शुरुआत करेगी। पार्टी का लक्ष्य है कि वह इस अभियान के जरिए कम से कम 20 करोड़ घरों तक पहुंचे।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया ने शनिवार को हैदराबाद में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले आज राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बारे में जानकारी देते हुए सिंधिया ने कहा कि देश को एकजुट करने और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने पर चर्चा की गई।

वसुंधरा ने बैठक में हुई चर्चा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अभी अभी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों और कुछ निकाय चुनावों एवं रामपुर, आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनाव और त्रिपुरा के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा की बहुत बड़ी विजय हुई है। उन्होंने कहा कि आगे जिन राज्यों में चुनाव होने हैं वहां संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर कमेटियों को सशक्त बनाने और पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करने पर चर्चा की गई। सिंधिया ने बताया कि बैठक में भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने पन्ना प्रमुखों की महत्ता का जिक्र करते हुए कहा कि संगठन के जितने कार्यक्रम हैं उनमें पन्ना प्रमुखों का महत्व सर्वाधिक है। इन पर ही चुनावी जीत का दारोमदार टिका होता है।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में ये भी चर्चा हुई कि हमें प्रवास के कार्यक्रम पर विशेष जोर देने की जरूरत है, वैसे भी भाजपा ने हमेशा जनता के बीच जाने, लोगों से मिलने और बूथ तक पहुंचने पर बल दिया है। बूथ को मजबूत करना बहुत ही जरूरी है। भाजपा अध्यक्ष ने बैठक में कहा कि बूथ अध्यक्ष और बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क साधना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि वही कार्यकर्ता हैं, जो वास्तविकता में इलाके में फैलकर हमारी बात को सबके सामने रख सकते हैं। इसके साथ ही केंद्रीय योजनाओं के लाभर्थियों से संपर्क साधने के साथ-साथ अंत्योदय के लिए भी एक गहन अभियान चलाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये दोनों साथ-साथ चलेंगे तो इसका फायदा कार्यकर्ताओं, प्रदेश और जनता को भी मिलेगा।

वसुंधरा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पेश किये जाएंगे। इन प्रस्तावों के प्रारूपों के ऊपर पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा की गई।

राजनैतिक प्रस्ताव में उदयपुर की घटना पर चर्चा के बारे में पूछे जाने पर वसुंधरा ने कहा कि देश में जो मौजूदा हालात और घटनाएं हैं उन सब पर चर्चा की जाएगी

आशा खबर /रेशमा सिंह

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news