Search
Close this search box.

अमिताभ बच्चन की फिल्म के सेट पर गुंडागर्दी? डायरेक्टर ने सुनाई आपबीती, कहा- मैं उन्हें थप्पड़ मार देता

Share:

अमिताभ बच्चन की फिल्म के सेट पर गुंडागर्दी? डायरेक्टर ने सुनाई आपबीती, कहा- मैं उन्हें थप्पड़ मार देता…

 

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मेजर साहब’ के सेट पर हुई गुंडागर्दी का खुलासा करते हुए डायरेक्टर टीनू आनंद ने अपनी आपबीती सुनाई…

अमिताभ बच्चन की फिल्म के सेट पर गुंडागर्दी? डायरेक्टर ने सुनाई आपबीती, कहा- मैं उन्हें थप्पड़ मार देता...

मेजर साहब का पोस्टर

 अमिताभ बच्चन की जिंदगी में एक ऐसा वक्त भी आया था जब वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उनकी कंपनी एबीसीएल दिवालिया होने की कगार पर थी। उस मुश्किल दौर में अमिताभ ने ‘मेजर साहब’ जैसी कुछ फिल्में प्रोड्यूस कीं। अब इस फिल्म के डायरेक्टर टीनू आनंद ने उस समय के सेट के माहौल और उन मुश्किलों का खुलासा किया है जिसकी वजह से उन्होंने फिर कभी फिल्म डायरेक्ट न करने का फैसला ले लिया था।

Bollywood news in Hindi Today Live September 22, 2024 : जब अभिषेक बनर्जी को पड़ी अमिताभ बच्चन से डांट, सुनाया बिग बी से पहली मुलाकात का किस्सा

अमिताभ बच्चन की फिल्म के सेट पर गुंडागर्दी

टीनू आनंद ने बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि “जब अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेट दुनिया में गए, तो वो दिवालिया हो गए थे। बदकिस्मती से, मैं उस वक्त उनके लिए ‘मेजर साहब’ बना रहा था। हमने कितनी बुरी हालत में काम किया, ये सिर्फ मैं ही जानता हूं, सेट पर मुझे गुंडागर्दी महसूस होता था। बता दें कि प्रोड्यूसर के पास पैसे नहीं थे और उन्होंने पूरी यूनिट को एक ही होटल में रखा था। सोचिए, वो कैसी हालत होगी। हर दूसरे दिन क्रू हड़ताल पर चला जाता था, क्योंकि उन्हें पैसे नहीं मिल रहे थे। वो धमकी देते थे कि काम नहीं करेंगे, सेट पर नहीं आएंगे।”

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news