Search
Close this search box.

दिशा पाटनी के घर फायरिंग

Share:

दिशा पाटनी के घर फायरिंग, गाजीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई… CM योगी ने पुलिस अफसरों को लगाई फटकार, ये सब कहा

 

 सीएम योगी की नाराजगी, एलडीए के अफसरों पर FIR, दिशा पाटनी के घर फायरिंग

UP CM Yogi Adityanath

 

 सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों को लगाई फटकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में तमाम अफसरों को फटकार लगाई है. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम सभी जिलों के डीएम, कमिश्नर, एसपी, आईजी और एडीजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. मुद्दा आगामी त्योहारों के सीजन में सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का था. इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री कई बार नाराज हुए. उनकी नाराजगी की वजह थी विभिन्न जिलों में हो रही आपराधिक घटनाएं, जैसे गोरखपुर में हुई गोकशी की घटना. वे इस बात पर नाराज थे कि सात-आठ साल बाद भी गोकशी की घटनाएं क्यों नहीं रुक पा रही हैं?

दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर ढेर, गाजियाबाद में पुलिस से  हुई थी मुठभेड़ - disha patani house firing upstf encounter arrest LCLAR -  AajTak

बताया जा रहा है कि इसी वजह से कुशीनगर के एसपी संतोष मिश्रा और देवरिया के कप्तान विक्रांत वीर को हटाया गया है. देवरिया में गोकशी और धर्मांतरण का मामला सामने आया था और संतोष मिश्रा को गोरखपुर के पिपराइच कांड के कारण हटाया गया है. मुख्यमंत्री बरेली में दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की घटना से भी बेहद नाराज थे. उन्होंने दिशा पाटनी के पिता से बात की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया था. मुख्यमंत्री ने बरेली के एसएसपी, आईजी और एडीजी से भी नाराजगी जताई.

सबसे ज्यादा नाराजगी वाराणसी जोन को लेकर थी, जहां लगातार हो रही घटनाओं और अफसरों की लापरवाही से मुख्यमंत्री नाराज दिखे. वहीं, गाजीपुर में दिव्यांग बीजेपी कार्यकर्ता की थाने के अंदर पिटाई के मामले ने सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया था. इन तमाम घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री ने सख्त आदेश दिए हैं कि अफसर जन समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर सीधी नजर रखें, आगामी त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखें और जेल से बाहर आ रहे बदमाशों पर नजर रखें.

CM Yogi Assures Action in Disha Patani House Firing Case | UP Govt

 

LDA अफसरों पर हुई FIR

लखनऊ में LDA के अफसरों पर कार्रवाई हुई है. आरोप है कि साल 2001 यानी 24 साल पहले लखनऊ के पॉश इलाके कहे जाने वाले गोमती नगर के विक्रांत खंड, विशाल खंड और वैभव खंड में जो प्लॉट आवंटन के बाद रजिस्ट्री करवाई गई, वो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कराई गई. इस मामले में अब जाकर एफआईआर हुई है. 23 लोगों पर नामजद एफआईआर हुई है, जिनमें सात एलडीए के तत्कालीन अधिकारी शामिल हैं.

Disha Patani House Firing: दिशा पाटनी के घर फायरिंग केस में 2 आरोपी गाजियाबाद में एनकाउंटर में ढेर, रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग के हैं गुर्गे

यह घोटाला कैसे हुआ?

साल 2001 में उत्तर प्रदेश सरकार ने गोमती नगर इलाके में कई भूखंड निकाले थे, जिनकी कुल माप लगभग 1 लाख स्क्वायर फीट थी और कीमत 20 करोड़ से अधिक थी. आरोप है कि एलडीए ने आवंटन किसी और को किया, लेकिन फर्जी दस्तावेजों के सहारे रजिस्ट्री किसी दूसरे को कर दी गई. यानी असली मालिक घूमता रहा और घोटालेबाजों ने किसी और को रजिस्ट्री कर दी. यह घोटाला एलडीए की आंतरिक जांच में सामने आया, जिसके बाद वजीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. इससे पहले एलडीए की अधिकारी और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट पर भी एफआईआर हुई थी.

 

दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में अब तक हुई ये कार्रवाई

जिन 2 बदमाशों ने दिशा पाटनी के घर पर 12 सितंबर की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, उन्हें यूपी एसटीएफ और हरियाणा एसटीएफ के जॉइंट ऑपरेशन में गाजियाबाद में एनकाउंटर में मार गिराया गया है. इस घटना में शामिल दो और लोग भी थे, जो पुलिस की पकड़ में आने पर नाबालिग निकले. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. उनकी मदद करने वाले दो अन्य का बरेली पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है.

अब तक इस घटना में शामिल छह से सात लोग पकड़े जा चुके हैं. दो का एनकाउंटर हो चुका है और दो नाबालिग भी गिरफ्तार हैं.  वहीं, दो अन्य जो रेकी कर रहे थे और बैकअप में थे उन्हें भी बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

 

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news