Search
Close this search box.

 एकलव्य स्कूल में बंपर नौकरी, 7 हजार पदों पर होगी भर्ती

Share:

 एकलव्य स्कूल में बंपर नौकरी, 7 हजार पदों पर होगी भर्ती, emrs.tribal.gov.in पर करें आवेदन

एकलव्य स्कूल में 7 हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सरकारी नौकरी के लिए emrs.tribal.gov.in पर आवेदन करना होगा.

सरकारी स्कूल में बंपर नौकरी, 7000 पदों पर भर्ती, इस वेबसाइट पर करें आवेदनEMRS Vacancy 2025: एकलव्य मॉडल स्कूल में 7 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन
नई दिल्ली (EMRS Vacancy 2025). राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है. भारत सरकार की इस पहल के जरिए दूरदराज के इलाकों में रहने वाले स्टूडेंट्स भी आधुनिक शिक्षा और सुविधाओं तक पहुंच सकेंगे. एकलव्य स्कूल में कुल 7,267 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. 

एकलव्य मॉडल स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ, दोनों की भर्ती होगी. शिक्षकों से लेकर हॉस्टल वॉर्डन तक, सभी योग्य कैंडिडेट्स emrs.tribal.gov.in पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी और हॉस्टल वॉर्डन जैसे पदों पर आवेदन से पहले शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें. इससे योग्यता, आवेदन शुल्क और प्रक्रिया की डिटेल्स समझना आसान होगा.

Eklavya Model School Recruitment: एकलव्य मॉडल स्कूल में सरकारी नौकरी का मौका

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भर्ती अभियान के जरिए कुल 7,267 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इन्हें अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है. 

  • स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT)- 1,460 पद (हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, वाणिज्य, अर्थशास्त्र और कंप्यूटर विज्ञान)
  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT)- 2,550 पद (हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक अध्ययन और विज्ञान)
  • टीजीटी- 223 पद (क्षेत्रीय भाषाओं के लिए)
  • संगीत, कला, शारीरिक शिक्षा शिक्षक (PET) और लाइब्रेरियन-1,189 पद
  • छात्रावास वॉर्डन- 635 पद.

एकलव्य स्कूल में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

ईएमआरएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में करना होगा. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) की ऑफिशियल वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर विजिट करके आवेदन जमा कर सकते हैं. सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें. 23 अक्टूबर, 2025 तक आवेदन किया जा सकता है.

शिक्षक चयन प्रक्रिया और पात्रता मानदंड

एकलव्य मॉडल स्कूल में शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इसके आयोजन की जिम्मेदारी NESTS को दी जाएगी. हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की विस्तृत जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई है. 

  • आमतौर पर, टीजीटी और पीजीटी पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री के साथ-साथ बीएड (B.Ed.) जैसी शिक्षण योग्यता की डिमांड होती है.
  • छात्रावास वॉर्डन जैसे पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता हो सकती है. यह भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित करेगी.

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news