Search
Close this search box.

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल

Share:

18 सेकंड तक भाग-भागकर थके 11 खिलाड़ी, पर नहीं कर पाए आउट, हंसते-हंसते फूल जाएगा पेट

 

 

Running Out Non-Striker In Cricket: Here's What 'Legends' Told NDTV |  Cricket News

क्रिकेट को यूं ही नहीं अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। सोशल मीडिया पर आग लगा रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। इसमें दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर पहुंच जाते हैं। 18 सेकंड़ की रस्साकसी में न तो एक भी रन बनता है और न ही फील्डर रन आउट कर पाते हैं।

india vs new zealand

Ind vs Nz: धीमी बैटिंग और टीम इंडिया के अप्रोच पर तीखे बाउंसर, श्रेयस अय्यर ने दिया गोल-मोल जवाब
 कहते हैं क्रिकेट के मैदान पर कुछ भी संभव है और जब तक मैच की आखिरी गेंद न फेंकी जाए कुछ भी हो सकता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला एक वायरल वीडियो में।  18 सेकंड की रस्साकसी के बावजूद 11 खिलाड़ी मिलकर दोनों बल्लेबाजों को रन आउट नहीं कर पाए, जबकि एक-दो नहीं कई मौके उनके पास आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा-कौन कहता है क्रिकेट महान नहीं है…।
बल्लेबाज को आउट करने से पहले विकेटकीपर संग पूरी टीम ने किया भांगड़ा, वीडियो  देख बोले लोग- वाह रे लिटिल कोहली | WicketKeeper did Bhangra before Run out  batsman watch Viral Video
अब समझते हैं कि हुआ क्या… दरअसल, गेंदबाज गेंद करता है और बल्लेबाज हल्के हाथ से ड्राइव करता है। शॉट खेलते ही वह रुक-रुककर रन के लिए दौड़ पड़ता है। दूसरे छोर पर का खिलाड़ी भी दौड़ पड़ता है। लेकिन यह क्या, स्ट्राइक वाला बल्लेबाज आधी पिच तक आने के बाद लौट जाता है और दूसरी ओर नॉनस्ट्राइकिंग एंड का बल्लेबाज भी उसी क्रीज पर पहुंच जाता है।

दूसरी ओर, फील्डर थ्रो करता है, लेकिन गेंद न तो स्टंप्स पर लगती है और न ही उसे कोई फील्डर पकड़कर रन आउट कर पाता है। अब एक और ट्विस्ट यह है कि नॉनस्ट्राइकिंग वाला बल्लेबाज इस दौरान वापस अपनी क्रीज में पहुंचता है, जबकि विकेटकीपर भी इस भागादौड़ी में नॉनस्ट्राकिंग एंड पर पहुंच जाता है। वह पूरी तरह अलर्ट में था कि गेंद आते ही वह स्टंप्स उखाड़ देगा, लेकिन ऐसा करने का मौका उसे नहीं मिलता है।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news