Search
Close this search box.

अखिलेश यादव विश्वकर्मा दिवस पर अवकाश की राजनीति करते हैं

Share:

अखिलेश यादव विश्वकर्मा दिवस पर अवकाश की राजनीति करते हैं, भ्रष्टाचार और माफियागिरी का था शासनकाल- स्वतंत्र देव

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में भ्रष्टाचार और माफियागिरी का राज था, वहीं अब योगी सरकार जमीन पर काम कर रही है।

Swatantra Dev
यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह 
लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जमकर पलटवार किया है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा शासनकाल की यादें भ्रष्टाचार, अराजकता और माफियागिरी से जुड़ी हैं, जबकि योगी सरकार ने कारीगरों से लेकर किसानों तक सबको राहत और सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव विश्वकर्मा दिवस पर अवकाश की राजनीति करते हैं, लेकिन योगी सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए करोड़ों कारीगरों को 15,000 रुपये तक का लोन, आधुनिक टूलकिट और बीमा सुविधा दी है। यह असली सम्मान है, जो कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देता है।

स्वतंत्र देव ने रिवर फ्रंट को ‘भ्रष्टाचार का प्रतीक’ बताते हुए कहा कि हजारों करोड़ रुपये जनता की गाढ़ी कमाई को डुबाने वाले आज सुंदरता की मिसाल देते हैं। योगी सरकार ने प्रदेश की करीब 100 नदियों के किनारे सवा दो करोड़ से अधिक पौधे लगवाए और नदियों को गाद और अतिक्रमण से मुक्त कर उन्हें जीवन दिया।

UP News: अख‍िलेश बोले- पिछड़ों-वंचितों के खिलाफ है BJP, विश्वकर्मा जयंती को  लेकर सरकार से कर दी ये बड़ी मांग - Akhilesh said BJP is against the  backward and deprived demanded to
उन्होंने कहा कि लखनऊ ने आज स्वच्छ सर्वेक्षण में टॉप-10 में जगह बनाई है, जबकि सपा सरकार के समय यूपी के शहर कचरे के ढेर थे। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में गोरखपुर बाढ़ का केंद्र था। योगी सरकार की समयबद्ध व्यवस्थाओं से अब न सिर्फ गोरखपुर, बल्कि पूरे प्रदेश में बाढ़ पर नियंत्रण पाया गया है। आज बारिश का पानी नालियों से निकल जाता है और शहरों में जनजीवन सामान्य रहता है।

2017 के पहले बिना वेतन के भटकते थे आउटसोर्सिंग कर्मचारी – मंत्री

अखिलेश यादव के ‘पक्की नौकरी’ वाले दावे पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा शासनकाल में आउटसोर्स कर्मी बिना वेतन भटकते थे। योगी सरकार ने आउटसोर्स सेवा निगम बनाया है, जिसमें कम से कम वेतन 20 हजार रुपये तय किया गया है और आरक्षण भी लागू है। अब तक 8.5 लाख युवाओं को पारदर्शी भर्ती के जरिए सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश को ओडीओपी की सफलता पच नहीं रही। एक जिला एक उत्पाद योजना से 96 लाख एमएसएमई यूनिट खड़ी हुईं और करोड़ों युवाओं को रोजगार मिला। सपा शासनकाल में जहां उद्योग यूपी से पलायन करते थे, आज यूपी निवेशकों का हब बन गया है।

 

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news