दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे की छुटकी अब दिखती हैं ऐसी, आपको पता है सोनाक्षी सिन्हा से उनका रिश्ता?
पूजा रूपारेल दिलवाले दुलहनिया से पहले भी एक फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी थीं। मूवी में उनका छुटकी का रोल सबको काफी पसंद आया। कम लोग जानते हैं कि वह शत्रुघ्न सिन्हा की रिश्तेदार हैं।
1/7
काफी बदल गई छुटकीदिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, हिंदी सिनेमा की ऐसा कल्ट फिल्म है जिसे कई लोग शाहरुख खान की बेस्ट मूवी मानते हैं। इस फिल्म के गाने, डायलॉग्स यहां तक कि सपोर्टिंग एक्टर्स ने भी लोगों को दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। मूवी में काजोल की बहन बनीं पूजा रूपारेल ने ‘छुटकी’ उर्फ मिस राजेश्वरी का रोल निभाया था। क्या आपको पता है, अब वह कैसी दिखती हैं?
2/7
13 साल में मिला था रोलपूजा रूपारेल ने जब दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे में छुटकी का रोल निभाया, उस वक्त उनकी उम्र महज 13 साल थी। फिल्म में वह काजोल की बहन बनी हैं जिसे उनके होने वाले जीजाजी कुलजीत पसंद नहीं आते।
3/7
कर चुकी थीं शाहरुख के साथ कामफिल्म में पूजा रूपारेल का किरदार छोटा था लेकिन सबको पसंद आया। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि पूजा ने पहली बॉलीवुड फिल्म की थी उसमें भी उनके साथ शाहरुख खान थे। यह मूवी थी किंग अंकल।
4/7
छुटकी के रोल ने रोका रास्तादिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे कि बाद पूजा ने दिल से फिल्म में काम किया। इसमें भी शाहरुख खान थे। इसके बाद पूजा को इंडस्ट्री में कुछ खास काम नहीं मिला। एक इंटरव्यू में वह बोल चुकी हैं कि इसकी वजह थी कि वह टाइपकास्ट हो गई थीं। छुटकी का रोल उन पर हावी रहता था।
5/7
सोनाक्षी की हैं कजनकम लोग जानते हैं कि पूजा रूपारेल सोनाक्षी सिन्हा की कजन हैं। सोनाक्षी और पूजा की नानी बहनें थीं।
6/7
सीरियल्स में किया कामपूजा ने फिल्मों के अलावा जुबान संभालके और बा बहू और बेबी जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है।
7/7
सिंगर भी हैं पूजापूजा स्टैंडअप कॉमेडी शो कर चुकी हैं और सिंगिंग भी करती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई गानों के टीजर्स हैं।

