Search
Close this search box.

BJP और कांग्रेस को भी चुभेगा तेजस्वी का ये रिएक्शन, ‘बीड़ी’ विवाद पर बिहार में और बढ़ा सियासी बवाल

Share:

BJP और कांग्रेस को भी चुभेगा तेजस्वी का ये रिएक्शन, ‘बीड़ी’ विवाद पर बिहार में और बढ़ा सियासी बवाल

कांग्रेस के एक पोस्ट जिसमें बीड़ी और बिहार को लेकर टिप्पणी की गई पर विवाद हो गया। इस पोस्ट के बाद तेजस्वी यादव ने भी इस मामले पर माफी मांगने की बात कही है। बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बिहार की जनता से नफरत है।

Hero Image

तेजस्वी यादव ने मांफी मांगने की बात कही

 

डिजिटल डेस्क, बिहार। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले ‘बीड़ी’ विवाद ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस पार्टी के एक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और तूल पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का रिएक्शन सामने आया है।

विपक्षी दलों को तेजस्वी का ये रिएक्शन चुभने वाला है। कारण कि विपक्ष ने इसे बिहार का अपमान बताया है। आइए जानते हैं आखिर तेजस्वी यादव ने अपने रिएक्शन में क्या कुछ कहा है और भाजपा के अलावा जदयू ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस ने अपने पोस्ट में कहा कि “बीड़ी और बिहार दोनों ‘बी’ से शुरू होते हैं” और अब इन्हें “पाप” नहीं माना जा सकता, क्योंकि केंद्र ने बीड़ी पर जीएसटी कम कर दिया। यह पोस्ट अब डिलीट हो चुका है, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब इस मामले पर तेजस्वी यादव ने मांफी मांगने की बात कह दी है। उन्होने कहा है कि अगर कोई आपत्तिजनक बात की गई है तो उसके लिए जरूर माफी मांगनी चाहिए।

वहीं कांग्रेस के ट्वीट पर बिहार मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी को बिहार की जनता से नफरत है…बस इसलिए कि बीड़ी पर जीएसटी कम किया गया है, वे बी के लिए बीड़ी और बिहारी कह रहे हैं… शायद वो भूल गए है कि बिहार ने सम्राट अशोक, आर्यभट्ट, चाणक्य जैसे महान व्यक्तियों को जन्म दिया…गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म भी बिहार में हुआ था..”

हालांकि इस ट्वीट के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान किया गया और अब बिहार का अपमान किया जा रहा है, जो कांग्रेस पार्टी के असली चरित्र को दिखाता है।

तेजस्वी यादव ने ये दिया रिएक्शन

‘बीड़ी’ विवाद को लेकर मीडिया ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव से रिएक्शन लेने की कोशिश की थी। इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

दरअसल, मीडिया कर्मियों ने उन्हें (तेजस्वी यादव को) बताया कि कांग्रेस की ओर से इस तरह की पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की गई है। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है।

यदि बिहार को लेकर ऐसी कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है तो जरूर माफी मांगनी चाहिए। तेजस्वी के इतना कहने पर मीडिया कर्मी और सवाल दागते हैं। इस सवाल को तेजस्वी यादव टालते हुए नजर आते हैं। वह कहते हैं कि अच्छा बाद में बात करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।

संजय झा ने जमकर साधा निशाना

इधर, जदयू सांसद संजय झा ने भी इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ये कांग्रेस की एक और अत्यंत शर्मनाक हरकत है। इस संबंध में झा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट साझा की है।

इसमें उन्होंने कांग्रेस को ‘बी’ अक्षर से शुरू होने वाले दूसरे शब्दों के बारे में बताते हुए फटकारा है। संजय झा ने कांग्रेस की पोस्ट को बिहार और बिहारवासियों का अपमान भी बताया है।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news