Search
Close this search box.

हील्स छोड़ लहंगे के साथ पहनें ऐसे जूते, स्टाइलिश दिखने के साथ रहेंगी कंफर्टेबल

Share:

wedding fashion trendy sneakers for bride

अपनी शादी में हर लड़की चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए वो शादी तय होने के बाद से तैयारियां शुरू कर देती हैं। आज के समय लहंगे से लेकर हर एक चीज दुल्हन की पसंद की ही होती है। ऐसे में हर दुल्हन ये चाहती है कि वो अपनी शादी में खुलकर मौज-मस्ती कर पाए लेकिन ऐसा हो नहीं पाता।

दरअसल, शादी में हर लड़की काफी भारी-भरकम सा लहंगा पहनती है। ऐसे में इस लुक को पूरा करने के लिए हील्स ही पहनी जाती है। हील्स में डांस करना और मस्ती करना संभव नहीं है।

इसी के चलते आज के समय में दुल्हनों की पहली पसंद जूते बनते जा रहे हैं। हाल ही में कई अभिनेत्रियों ने भी अपनी शादी में लहंगे के साथ हील्स की बजाय जूतों को चुना था। यही वजह है कि आज के लेख में हम आपको ब्राइडल जूतों का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं।

wedding fashion trendy sneakers for bride

जूतों में लगवाएं मोती

अगर आप लाइट कलर के जूतों का चयन कर रहीं हैं तो उसको सजाने के लिए इसपर मोतियों का वर्क करा सकती हैं। इससे जूतों का लुक और ज्यादा खूबसूरत दिखेगा।

wedding fashion trendy sneakers for bride

सिंपल स्नीकर्स को ऐसे बनाएं खास

आप चाहें तो किसी साधारण तरह के स्नीकर्स का चयन करके उसपर अपनी शादी की तारीख लिखवा सकती हैं। इससे ये काफी स्पेशल बन जाएगा।

wedding fashion trendy sneakers for bride

जूतों पर लगवाएं गोटा

सिंपल से जूतों पर आप इस तरह से गोल्डन रंग का गोटा लगवा सकती हैं। इस पर अगर आप कढ़ाई भी कराएंगी तो भी ये खूबसूरत लगेगा।

wedding fashion trendy sneakers for bride

सगाई की झलक दिखाएं

अपने सफेद रंग के जूतों पर आप सगाई की झलक दिखा सकती हैं। सफेद जूतों पर इस तरह का वर्क देखने में खूबसूरत लगेगा।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news