Search
Close this search box.

डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सम्मान व आर्थिक उत्थान को तत्पर

Share:

डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सम्मान एवं उनके आर्थिक उत्थान के लिए तत्पर है। इसलिए सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं में महिला को ही परिवार का मुखिया बनाया गया है, जैसे स्वयं सहायता समूह गठन, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विद्युत सखी आदि। यह बातें राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को कुत्तूपुर में आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम में कही।

राज्यमंत्री ने डूडा द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह, नगर पालिका परिषद जौनपुर की चेयरमैन मनोरमा मौर्या, क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रांत की मेनका सिंह सहित विभिन्न वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर रामसूरत मौर्या, सुनील यादव, मंडल अध्यक्ष करंजाकला राजकेशर पाल, सीबी साहू, ऊषा देवी, डूडा के जितेंद्र सिंह, संदीप चौधरी, चाॅदनी आदि उपस्थित रहे। संचालन अजय सिंह व अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष खेतासराय धर्मेंद्र मिश्रा ने की।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news