संडे के दिन खाने में कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो ट्राई करें बहुत ही कम तेल में बनने वाली ये मिनी कचौड़ी, जिसका स्वाद है एकदम लाजवाब।
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
आलू भुजिया, सौंफ, चीनी, इमली का सॉस, जीरा, अजवाइन, मैदा या आटा, काजू, किशमिश, बादाम, धनिया के बीज, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला
विधि :
– मिक्सी में आलू भुजिया, काजू, किशमिश, बादाम, चीनी, जीरा, सौंफ, धनिया के साबुत बीज, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला डालकर पीस लें।
– इस पाउडर को एक बाउल में निकालकर इसमें बहुत थोड़ी मात्रा में इमली का सॉस मिलाएं। बहुत ज्यादा गीला न करें वरना भरने में प्रॉब्लम होगी।
– अब मैदे या आटे में नमक, अजवाइन और मोयन के लिए थोड़ा सा तेल डालकर आटा गूंथ लें।
– इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाएं उसमें ये मसाला भरें। अच्छे से लॉक कर दें। पेड़े ही रहने दें या फिर हल्का चपटा भी कर सकते हैं।
– एयर फ्रायर में रखें। ऊपर से हल्का ऑयल लगा दें। 15-20 मिनट से ये बन जाएगा।
– चाय के साथ सर्व करें।

