Search
Close this search box.

दिल्ली पहुंची सिद्धारमैया सरकार, जंतर-मंतर पर केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन आज, आर्थिक भेदभाव का आरोप

Share:

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार पर आर्थिक अत्याचार और भेदभाव के आरोप लगाए हैं। पार्टी ने विरोध को धार देने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की योजना बनाई है। सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई कांग्रेस नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। पार्टी ने चलो दिल्ली का नारा दिया है।

Karnataka Congress Chalo Delhi Jantar Mantar Protest CM Siddaramaiah Dy CM DK Shivakumar Updates

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार भाजपा के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखा रही है। केंद्र सरकार पर आर्थिक अत्याचार और नाइंसाफी के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अगुवाई वाली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन की योजना बनाई है। सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कर्नाटक के शीर्ष कांग्रेस नेता ‘चलो दिल्ली’ आह्वान के तहत दिल्ली पहुंच गए हैं। आज यानी बुधवार को कांग्रेस पार्टी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस पार्टी का दावा है कि केंद्र सरकार की नाइंसाफी और भेदभावपूर्ण नीतियों के कारण साल 2017-18 के बाद से अब तक कर्नाटक सरकार को 1.87 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार का नारा- मेरा टैक्स मेरा अधिकार
विरोध प्रदर्शन की योजना के मुताबिक सात फरवरी को सुबह 11 बजे से कांग्रेस पार्टी जंतर मंतर पर प्रदर्शन शुरू करेगी। कांग्रेस सरकार ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों से दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुक्मरानों से सवाल पूछने की अपील भी की है। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि अनुदान देने में केंद्र सरकार कर्नाटक के साथ भेदभाव कर रही है। सिद्धारमैया सरकार ने सुविधाओं के प्रावधान में भी कर्नाटक के लोगों के साथ अन्याय के आरोप लगा हैं। पार्टी ने हैशटैग मेरा टैक्स मेरा अधिकार का नारा देकर सोशल मीडिया पर भी इस प्रदर्शन को धार देने का प्रयास किया है।

भाजपा और दूसरे दलों के विधायकों से भी एकजुट होकर विरोध की अपील
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि उनका प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा, कर्नाटक के सभी विधायकों को पार्टी लाइन भुलाकर इसमें भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ पूरी सरकार एकजुट होकर विरोध कर रही है। सभी को राज्य की भलाई के लिए मिलकर लड़ना होगा। संघ प्रणाली में राज्य की कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार के साथ सहयोग कर रही हैं। हम केंद्र के अनुचित व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाना जारी रखेंगे।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news