Search
Close this search box.

कांग्रेस आज करेगी चुनाव अभियान का आगाज, गांधी नगर रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन; आएंगे खरगे

Share:

वह पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर स्थित रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन करेगी। इस सम्मेलन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

Delhi: Congress will start the election campaign today

प्रदेश कांग्रेस शनिवार को लोकसभा चुनाव का आगाज करेगी। वह पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर स्थित रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन करेगी। इस सम्मेलन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। वह युवा न्याय, महिला न्याय, भागीदारी न्याय, श्रमिक न्याय, किसान न्याय आदि मामलों को लेकर भाजपा पर निशाना साधेंगे।

सम्मेलन के दौरान खरगे भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में परास्त करने की कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाएगे। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि आज देेश में न केवल लोकतंत्र की हत्या हो रही है, बल्कि सरे आम गुंडागर्दी हो रही है। चंंडीगढ़ मेयर चुनाव में इसका प्रमाण मिल चुका है।

आज देश में सरकारी तंत्र के माध्यम से खौफ का माहौल बनाया जा रहा है उससे देश की जनता दुखी है। सम्मेलन में यह मुद्दा पूरी शिद्दत से उठाया जाएगा। सम्मेलन की तैयारी के सिलसिले में पूर्वी दिल्ली इलाके को झंडों, पोस्टरों, व बैनरों से पाट दिया गया है। सम्मेलन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं आम लोग शामिल होंगे। इस मौके पर आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अभियान का आगाज किया जाएगा।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news