Search
Close this search box.

लाइसेंसी बंदूक से पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत, छानबीन में जुटी पुलिस

Share:

पीड़ित महिला ने बताया कि जाते-जाते आरोपी धमकी दे गए कि कहीं शिकायत करने पर वह उसके बेटों की हत्या कर देंगे। बेटों की जान के खातिर दोनों पति-पत्नी 15 दिनों तक चुप रहे। बृहस्पतिवार को बेटों के घर लौटने पर उसने रोते हुए आपबीती सुनाई।

Gang rape of a woman by holding her husband hostage with a licensed gun
सरायअकिल कोतवाली इलाके के एक गांव में 16 जनवरी की रात लाइसेंसी बंदूक दिखाकर दबंगों ने महिला के पति को बंधक बना लिया और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि दबंगों ने कहीं शिकायत करने पर महिला के बेटों की हत्या की धमकी दी। बृहस्पतिवार को मामले की जानकारी महिला के बेटों को हुई तो उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पाकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

इलाके की एक महिला ने बताया कि उसके बेटे प्रयागराज शहर में रहकर आटो चलाते हैं। गांव में वह पति के साथ रहती है। महिला के मुताबिक 16 जनवरी की रात वह पति के बगल में चारपाई डालकर घर के बरामदे में सो रही थी। आरोप है कि इसी बीच आधी रात को गांव के तीन दबंग अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर उसके घर पहुंच गए। पति के कनपटी पर बंदूक सटाकर उन्हें बंधक बना लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला ने बताया कि जाते-जाते आरोपी धमकी दे गए कि कहीं शिकायत करने पर वह उसके बेटों की हत्या कर देंगे। बेटों की जान के खातिर दोनों पति-पत्नी 15 दिनों तक चुप रहे। बृहस्पतिवार को बेटों के घर लौटने पर उसने रोते हुए आपबीती सुनाई। मां के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी मिलने के बाद बेटों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मामले में इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच में दोनों पक्षों में रंजिश की बात सामने आई है। छानबीन के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news