Search
Close this search box.

फिर धमाका करने वाले हैं शाहरुख खान और करण जौहर? आर्यन भी होंगे हिस्सा

Share:

जब भी शाहरुख खान और करण जौहर साथ काम करते हैं कमाल करते हैं। कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, और माय नेम इज खान समेत तमाम फिल्में इस बात का उदाहरण हैं। अब फिल्मी गलियारों में एक बार फिर ऐसी खबरें उड़ रही हैं कि इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर साथ काम करने वाली है। हालांकि, इस बार दोनों किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि, करण जौहर के पॉपुलर चैट शो के लिए साथ आ रहे हैं।
Jawan Actor Shah Rukh Khan and Karan Johar to come Together Again SRK son Aryan Khan will also join them

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर के चैट शो में शाहरुख खान पहले मेहमान बनकर आएंगे। हाल ही में ट्विटर पर हुई एक बातचीत में करण जौहर से एक फैन ने पूछा कि क्या वह शाहरुख खान के साथ कोई फिल्म कर रहे हैं? इस पर करण जौहर ने कहा, ‘मेरे से कोई सीक्रेट्स मत पूछिए, मैं आपको कोई झूठ नहीं बताऊंगा।’
Jawan Actor Shah Rukh Khan and Karan Johar to come Together Again SRK son Aryan Khan will also join them

कहा तो यह भी जा रहा है कि इस चैट शो में शाहरुख खान के साथ उनके बेटे आर्यन खान भी शिरकत करते नजर आएंगे। अगर ऐसा हुआ तो यह पहला मौका होगा जब आर्यन खान पहली बार टेलीविजन पर अपने पिता के साथ उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस एपिसोड की शूटिंग होना अभी बाकी है और शो कब प्रसारित होगा, इसे लेकर भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं।
Jawan Actor Shah Rukh Khan and Karan Johar to come Together Again SRK son Aryan Khan will also join them

बात आर्यन खान की करें तो इन दिनों वह अपनी डेब्यू वेब सीरीज ‘स्टारडम’ को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज के जरिए वह बतौर निर्देशक इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए तैयार हैं। इस वेब सीरीज को शाहरुख खान का प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट लाने वाला है। कहा जा रहा है कि इसकी कहानी ‘स्टारडम’ के मतलब और फिल्म इंडस्ट्री के इर्द-गिर्द होगी। जून में इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। Jawan Actor Shah Rukh Khan and Karan Johar to come Together Again SRK son Aryan Khan will also join them
बात शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की करें तो इन दिनों वह फिल्म ‘जवान’ को लेकर जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में इसका प्रिव्यू लॉन्च हुआ है। इसमें शाहरुख खान कई अलग-अलग लुक में नजर आए हैं, जिनमें उनका गंजा लुक भी शामिल है और यह इंटरनेट पर छाया हुआ है। ‘जवान’ के अलावा शाहरुख खान की झोली में फिल्म ‘डंकी’ भी है।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news