बिग-बॉस ओटीटी 2 जब से शुरू हुआ है तभी से चर्चा में है। पिछले दिनों पुनीत सुपरस्टार को घर की प्रॉपर्टी से छेड़छाड़ करने पर घर से निकाल दिया गया था। अब आकांक्षा पुरी और जैद हदीद का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस हैरान है।

आकांक्षा- जैद का लिप लॉक वीडियो आया सामने
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आकांक्षा पुरी और जैद हदीद अपनी हद पार करते हुए घर में सबके सामने लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सभी घरवाले गार्डन एरिया में खड़े हुए हैं और आकांक्षा पुरी और जैद हदीद सबके सामने एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आकांक्षा पुरी और जैद हदीद अपनी हद पार करते हुए घर में सबके सामने लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सभी घरवाले गार्डन एरिया में खड़े हुए हैं और आकांक्षा पुरी और जैद हदीद सबके सामने एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए।

दरअसल, अविनाश ने दोनों को एक टास्क दिया था। जिसके बाद जैद हदीद और आकांक्षा पुरी एक दूसरे को कम से कम 30 सेकंड तक किस करते हैं। हालांकि टास्क करते-करते दोनों एक दूसरे को रोक नहीं पाए और किस करते हुए इस कदर डूब गए कि वह भूल ही गए आसपास सभी घरवाले हैं। ये सब देख बाकि घरवाले असहज महसूस दिखाई पड़ते हैं और फिर पूजा भट्ट उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं।

तो वहीं सोशल मीडिया पर लोगों को आकांक्षा पुरी और जैद हदीद का यह रवैया पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया दोनों को बुरी तरह ट्रोल दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “कहां तो आकांक्षा को जैद के टच करने से भी दिक्कत हो रही थी और अब ये किस करके जी पा रही है”। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मेकर्स अपने शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए अब इस लेवल पर आ पहुंचे हैं”।

बता दें कि, इससे पहले आकांक्षा पुरी का एक वीडियो सामने आया था। जो कि काफी विवादों में रहा। वीडियो में जैद आकांक्षा को छुने की कोशिश करते हैं तभी आकांक्षा बहुत असहज महसूस करती हैं और उन्हें ऐसा करने से मना कर देती हैं। शो में जैद हदीद की इमेज एक फ्लर्टी के तौर पर की जाती है। उन्होंने इससे पहले आकांक्षा को किस करने की इच्छा जताई थी।
