Search
Close this search box.

लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं, कार्यकर्ताओं से बोले अखिलेश यादव

Share:

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने के लिए कहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कहा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने का आह्वान करते हुए कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा ने सत्ता का भारी दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित किया है। निर्वाचन आयोग की भूमिका सवालों के घेरे में रही है। प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम किया है। जनता इस सच से वाकिफ हैं और वह इसका करारा जवाब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में देगी।पार्टी कार्यालय में आए विधायकों एवं अन्य नेताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने निकाय चुनाव में जीते पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। पार्टी के लिए लगातार संघर्ष करने वाले नेताओं का हौसला आफजाई किया।उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना है। बूथ स्तर तक पार्टी का मजबूत संगठन बनाकर जनता के दुख दर्द में शरीक होते रहना है। सपा भाजपा की कुनीतियों से बराबर लड़ती रहेगी। निकाय चुनाव में भाजपा के लगभग 25 फीसदी सांसदों के क्षेत्र में जनता ने भाजपा प्रत्याशियों को हरा दिया है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा की सत्ता पलट देगी। जनता समझ चुकी है कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news