Search
Close this search box.

स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, वोट डालने से रोकने का आरोप

Share:

UP Suar Chhanbey Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। दोनों ही सीटों पर मतदान को लेकर सुरक्षा कड़ी है। उपचुनाव से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें..

आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में

विधायक राहुल कोल के निधन के बाद खाली हुई छानबे सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा अपना दल एस गठबंधन से दिवंगत विधायक की पत्नी रिंकी कोल मैदान में हैं। वहीं सपा से कीर्ति कोल और कांग्रेस से अजय कुमार उम्मीदवार हैं। कुल आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

शाम छह बजे तक होगा मतदान

मिर्जापुर जिले की छानबे विधानसभा क्षेत्र की खाली सीट के लिए बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच लोग वोट देने के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं। कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी के चलते वोटिंग में देरी हुई। मतदान शाम छह बजे तक होगा।

ईवीएम खराब होने से देरी से हुआ मतदान

छानबे विधानसभा सीट के अंतर्गत जिगना प्राथमिक विद्यालय चेहरा के बूथ संख्या 408 की मशीन खराब हो गई। इस वजह से 15 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ।

अपना दल एस और सपा के बीच कांटे की टक्कर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस सीट पर मतगणना 13 मई को होगी। यहां सत्तारूढ़ बीजेपी के उम्मीदवार मैदान में नहीं हैं, लेकिन सहयोगी अपना दल एस और मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी में कांटे की टक्कर है।

स्वार में कई बूथ खाले पड़े

स्वार विधानसभा सीट के अभी कई बूथों पर मतदाता नहीं पहुंचे हैं। बूथ खाले पड़े हैं।

वोट डालने से रोकने का आरोप

रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। वहीं, मतदाता वोट डालने से रोकने का आरोप लगा रहे हैं।

08:08 AM, 10-MAY-2023

एसडीएम और सीओ से निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने की गुहार

सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान ने एसडीएम और सीओ से निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने की गुहार लगाई है।

07:55 AM, 10-MAY-2023

सपा प्रत्याशी ने की वोट डालने की अपील

रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मतदाताओं से बूथ पर जाकर वोट डालने की अपील कर रही हैं।

07:52 AM, 10-MAY-2023

स्वार में वोट डालकर आए मतदाता

स्वार में वोट डालने के बाद मतदाता

07:39 AM, 10-MAY-2023

स्वार सीट पर छह प्रत्याशी मैदान में

सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की विधायकी रद्द होने की वजह से स्वार सीट पर उपचुनाव हो रहा है। छह प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा से अनुराधा चौहान तो अपना दल एस से शफीक अहमद अंसारी हैं।

07:02 AM, 10-MAY-2023

मतदान शुरू

रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।

06:42 AM, 10-MAY-2023

48 कंपनी सुरक्षा बल तैनात

स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए डीजीपी मुख्यालय ने 48 कंपनी पुलिस बल मुहैया कराया है। इसमें 40 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और आठ कंपनी पीएसी शामिल है। इसके अलावा 259 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक, 2163 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी तथा 1497 होमगार्ड भी तैनात किए गए हैं। वहीं, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को दी गई है।
06:28 AM, 10-MAY-2023

कुछ ही देर में शुरू होगा मतदान

मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य पहचान पत्र मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की पहचान किये जाने के लिए मान्य होंगे। आयोग द्वारा निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव हेतु व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।

05:58 AM, 10-MAY-2023

Bypolls 2023 Live: स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, वोट डालने से रोकने का आरोप

रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा। इस दौरान 6.62 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 3.51 लाख पुरुष, 3.11 लाख महिला तथा 82 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। स्वार सीट पर छह, जबकि छानबे सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों सीटों पर दो-दो महिला अभ्यर्थी भी चुनाव मैदान में है।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news