Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ :कोरोना काल में किए गए कार्यों के लिए एलेक्जेंडर को राष्ट्रीय पुरस्कार

Share:

एलेक्जेंडर एम चेरियन

रेडक्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ के एलेक्जेंडर एम चेरियन को उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसकी घोषणा 17 मई को राष्ट्रपति के निर्देशन में आयोजित समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने की थी। कोरोना काल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ की राज्यपाल 14 जून को एलेक्जेंडर एम चेरियन को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।

विदित हो कि इस पुरस्कार के लिए देश भर से 06 लोगों को चुना गया है, जिसमें बस्तर जिले से रेडक्रॉस सोसाइटी के एलेक्जेंडर प्रथम स्थान पर हैं। 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल अनुसूइया उइके उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत करेंगी। एलेक्जेंडर ने बताया कि कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में बस्तर रेडक्रॉस सोसाइटी लगातार सेवा में जुटी हुई है।

आशा खबर /रेशमा सिंह पटेल

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news