दीपिका अपने हर लुक के साथ अलग तरीके का हेयर स्टाइल कैरी करती हैं। जो देखने में काफी ज्यादा स्टाइलिश लगता है। लड़कियां उनसे टिप्स लेकर तैयार होती हैं। आज के लेख में हम आपको दीपिका के कुछ ऐसे हेयर स्टाइल दिखाएंगे, जिसे देखकर आप भी उसे कैरी कर सकती हैं। ये हेयर स्टाइल लंबे और छोटे दोनों बालों में बेस्ट लगेगें तो आइए देर ना करते हुए आपको दीपिका के बेस्ट और इजी हेयर स्टाइल के बारे में बताते हैं।

अगर आप वेस्टर्न ड्रेस पहनना पसंद करती हैं तो इस तरह का टॉप बन बना सकती हैं। ये देखने में भी काफी अच्छा लगता है। इसके साथ ही आप बंधे हुए बालों में काफी कंफर्टेबल रहेंगी।

गर्मियों के इस मौसम में हाई पोनीटेल काफी परफेक्ट रहती है। डेनिम लुक के साथ आप इस तरह की हाई पोनीटेल बना सकती हैं।

अगर आप कहीं घूमने जा रही हैं तो इस तरह की हेयर स्टाइल कैरी कर सकती हैं। ये देखने में बेहद स्टाइलिश दिखती है। दीपिका की तरह आप ब्लैक आउटफिट के साथ भी बालों को ऐसे स्टाइल कर सकती हैं।

अक्सर अवॉर्ड शोज में दीपिका को ऐसा हेयर स्टाइल कैरी किए देखा जाता है। ये लुक काफी अच्छा भी लगता है।

बता दें कि, शिगनॉन भी एक प्राचीन हेयरस्टाइल है, जिसे आप पुरानी यूरोपीय तस्वीरों में देख सकती हैं। हालांकि, यह हेयरडू आज भी क्लासिक लगता है। आप भी एक्ट्रेस की तरह से इसे कैरी कर सकते हैं।

दीपिका को अक्सर स्लीक बन में देखा जाता है। ये काफी क्लासी लगती है। आप चाहें तो एथनिक वियर के साथ इसे कैरी कर सकती हैं।
