Search
Close this search box.

पंजाब CM और शिअद अध्यक्ष आमने-सामने:सुखबीर बादल का AAP पर बदलाखोरी का आरोप; मान ने कहा- बेगुनाह तो डर क्यों

Share:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिअद अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल आमने-सामने हैं। सुखबीर सिंह बादल ने कोटकपूरा गोलीकांड में दाखिल चार्जशीट के बाद मान सरकार पर बदलाखोरी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी उनका पॉलिटिकल करियर खत्म करना चाहते हैं। यही कारण है कि उनके खिलाफ झूठे केस बनाए जा रहे हैं।

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए थे कि SIT का कोई सदस्य सरकार से आदेश नहीं लेगा। जबकि CM भगवंत मान कह रहे हैं कि वह बादलों को अंदर कराएंगे। बादल ने सवाल खड़ा किया कि ऐसे में CM मान को कैसे पूछा कि SIT क्या कर रही है।

CM मान ने धूरी में दिया जवाब
वहीं, CM भगवंत मान अपने विधानसभा क्षेत्र धूरी में लोगों की परेशानियां सुनते हुए सुखबीर बादल के आरोपों का करारा जवाब दिया। मान ने कहा कि जो लोग कुर्बानी देने की बात करते हैं, वह कोर्ट जाने से डर रहे हैं। SIT पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। मान ने कहा कि SIT की जांच में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है। बेअदबी का इंसाफ मिलना चाहिए और यदि बेगुनाह हैं तो फिर डर किस बात का है।

हाईकोर्ट से सुखबीर बादल को नहीं मिली अग्रिम जमानत
इससे पहले पंजाब के कोटकपूरा गोलीकांड मामले में फरीदकोट जिला अदालत ने पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की अग्रिम जमानत मंजूर की थी। जबकि सुखबीर सिंह बादल को राहत नहीं दी गई। नतीजतन सुखबीर सिंह बादल पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।

7 हजार पेज की चार्जशीट दायर
कोटकपूरा गोलीकांड मामले में SIT ने 24 फरवरी 2022 को फरीदकोट अदालत में 7 हजार पेज की चार्जशीट दायर की थी। ADGP एलके यादव और SSP बठिंडा गुलनीत सिंह खुराना की अगुवाई वाली टीम द्वारा 24 फरवरी को फरीदकोट अदालत में चार्जशीट दायर की गई थी।

इन पर हैं आरोप
इसमें प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, पूर्व DGP सुमेध सिंह सैनी, तत्कालीन IG परमराज उमरानंगल, SSP मोगा चरणजीत शर्मा, SSP फरीदकोट सुखमंदर मान, DIG फिरोजपुर अमर सिंह चाहल और तत्कालीन SHO सिटी कोटकपूरा गुरदीप सिंह के नाम शामिल हैं।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news