Search
Close this search box.

जेपी नड्डा आज से दो दिन के कर्नाटक दौरे पर:मार्च के आखिरी हफ्ते में चुनाव की घोषणा संभव, 25 को मोदी की रैली

Share:

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को दो दिन के कर्नाटक के दौरे पर जाएंगे। 17 मार्च को वे बेल्लारी में रोड शो करेंगे और चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

बताया जा रहा है कि राज्य में चुनाव की तैयारियों को लेकर नड्डा आज संगठन की बैठक भी करेंगे। 18 मार्च को नड्डा ने पार्टी कैंपेन कमेटी और पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च के आखिरी हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। हाल ही चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार 3 दिन के कर्नाटक दौरे पर थे। वे यहां विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे।

25 मार्च को PM मोदी की रैली, 23-24 मार्च को अमित शाह की चुनावी सभा
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, PM मोदी 25 मार्च को कर्नाटक दौरे पर जा सकते हैं। दो महीने के भीतर उनकी ये सातवीं कर्नाटक यात्रा होगी। इससे पहले पिछले रविवार को PM मोदी मांड्या और हुबली-धारवाड़ पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले कांग्रेस-JDS के गढ़ मंड्या में रोड शो किया और फिर एक जनसभा को संबोधित किया।

PM मोदी की कर्नाटक दौरे से पहले गृहमंत्री अमित शाह 23 और 24 मार्च को कर्नाटक में चुनावी सभाओं, रैलियों को संबोधित करेंगे। साथ ही पार्टी की बैठक में भाजपा नेताओं को जीत का मंत्र भी देंगे।

मांड्या में रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी पर फूल बरसाए। PM ने भी लोगों का अभिवादन किया।
मांड्या में रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी पर फूल बरसाए। PM ने भी लोगों का अभिवादन किया।

कर्नाटक में भाजपा का प्लान 5बी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्लान 5बी की भूमिका में होगी। इसके अतंगर्त कर्नाटक में 5 जिले आते हैं। इनमें कुल 72 सीटें हैं। इन पांच जिलों में बेंगलुरु, बेलगाम, बागलकोट, बीदर और बेल्लारी शामिल है। 2018 में इन जिलों से सिर्फ 30 सीटे ही जीत पाई थी। लेकिन इस बार भाजपा यहां कोई चूक नहीं करना चाहती और पहले से ही इसके लिए रणनीति पर जुट गई है।

भाजपा का फोकस 150 से ज्यादा सीटों पर
भाजपा इस बार राज्य में 150 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य को लेकर चुनावी रणनीति बना रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 104 सीटे जरूर जीती थीं, लेकिन 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में 113 के बहुमत आंकड़े से 9 सीटें कम रह गई थीं। जबकि कांग्रेस को 72 और JDS को 37 सीटें मिली थीं।

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने भी दावा किया कि कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि हम कम से कम 130-140 सीटें जीतेंगे।

100 विधानसभा सीटों पर लिंगायत प्रभाव
कर्नाटक में लिंगायत समुदाय 17% के आसपास है। राज्य की तकरीबन आधी आबादी पर लिंगायत समुदाय का प्रभाव है। ऐसे में भाजपा के लिए येदि को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। ऐसा होने का मतलब इस समुदाय के वोटों को खोना होगा।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news