Search
Close this search box.

15 साल के किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

Share:

सुसाइड: 15 साल के किशोर ने घर में फांसी लगाई, खिड़की में रस्सी से फंदा लगा जान  दी

थाना इलाके में बृहस्पतिवार को 15 साल के एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बड़ागांव गेट बाहर हजारी बाग के पास अनिल वर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह बड़ाबाजार में एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं। रोजाना की तरह वो काम पर गए हुए थे। घर पर पत्नी ममता और दसवीं कक्षा में अध्ययनरत बेटा हर्ष (15) मौजूद था। दोपहर में हर्ष अपने कमरे में चला गया। जबकि, मां पास के ही कमरे में थी। कुछ समय बाद ममता हर्ष के कमरे में पहुंची तो वो फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पाकर अनिल मौके पर पहुंच गए। तत्काल हर्ष को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि अनिल और ममता का हर्ष इकलौता पुत्र था। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर हर्ष ने ऐसा कदम क्यों उठा लिया। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news