हरियाणा में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री हो गई है। इस यात्रा में हमेशा गुटबाजी का शिकार रहने वाली हरियाणा कांग्रेस के सभी नेता यात्रा में एक दिखाई दिए। पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा भी राहुल के साथ पैदल यात्रा में शामिल हुए।
इस दौरान राहुल गांधी ने महिलाओं और बच्चों से मुलाकात कर हालचाल जाना। वहीं यात्रा को देखने के लिए लोग घरों की छतों पर चढ़े।
तस्वीरों में भारत जोड़ो यात्रा…

हरियाणा कांग्रेस के नेताओं के साथ पैदल यात्रा में राहुल गांधी।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ता से राहुल गांधी का परिचय करातीं कुमारी सैलजा।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी।

पैदल यात्रा में शामिल होने पहुंची मिसेज यूनिवर्स।

यात्रा के दाैरान बच्चे से बात करते राहुल गांधी।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी से बात करते पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

यात्रा को देखने के लिए घर की छत पर खड़े लोग।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आई महिलाओं और बच्चों के साथ राहुल गांधी।

हरियाणा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ी भीड़।

भीड़ के बीच राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला से बात करते राहुल गांधी
