Search
Close this search box.

मां बातों में व्यस्त, बच्चा ढूंढा तो वह मिला टांके में

Share:

शहर के महामंदिर स्थित तेजा कॉलोनी में ढाई साल का बच्चा पानी के टांके खेलते गिर गया। दो तीन घंटे तक परिजन परेशान होकर ढूंढते रहे। बाद में पुलिस के पास में पहुंचे और अपहरण की आशंका जताई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तलाश की। बाद में पता लगा कि घर में बने पानी के टांके में वह डूब चुका है। पुलिस ने ड्रेगन लाइट जलाकर बच्चे का पता लगाया। शव को बाहर निकलवा कर परिजन को सौंप दिया। इस बारे में अब मामा की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि मूलत: बिहार हाल तेजा कॉलोनी निवासी अर्जुन कुमार पुत्र अशोक कुमार पोदार की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका ढाई साल का भांजा तक्षक घर में पानी के टांके में गिरने और डूबने से उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि वक्त घटना परिवार के लोग मौजूद थे। मां भी किसी काम या पास में कहीं बिजी हो गई थी। बाद में बच्चा नहीं दिखने पर आस पास तलाश आरंभ की गई। दो तीन घंटे बीतने के बाद पुलिस के पास में पहुंचे और बच्चा लापता होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंचे। बाद में पानी के टांके को ड्रेगन लाइट से उसमें तलाश की तब बच्चे का शव पानी में मिला। टांके पूरी तरह से पानी से भरा हुआ था। उस पर लगे ढक्कन ताला भी नहीं लगा था।

Leave a Comment

voting poll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

latest news